Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :महारानी अहिल्याबाई के 293 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री नारायण सेवा समिति कौराली द्वारा फ्री हैल्थ चैकअप कैम्प का किया आयोजन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:महारानी अहिल्याबाई के 293 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री नारायण सेवा समिति कोराली एवं क्यूआरजी हेल्थ सिटी द्वारा फ्री हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया जिसका शुभारभ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश नागर ने किया। इस अवसर पर राजेश नागर ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रक्तदान, निशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे आयोजन पुण्य के भागीदार बनाते है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों का सबसे अधिक लाभ उन लोगों को मिलता है जो कि आर्थिक तंगी के चलते अपना ईलाज नहीं करवा पाते और मौत का ग्रास बन जाते है इसलिए ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।
इस अवसर पर समिति के प्रधान चमन प्रकाश रियार एडवोकेट ने अपने अन्य साथियों के साथ राजेश नागर का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। गांव के सरपंच सुरेन्द्र बौहरे सरपंच एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर मौजूद रहे। जिसके अंतर्गत कौराली एवं आसपास के गांवों से आये हुए लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर एवं ईसीजी चैक किया गया तथा हृदय एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों के द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया एवं लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर समिति के उपप्रधान रणवीर सिंह, सचिव बिजेन्द्र सिंह, दीपचंद फौजी, राजकुमार शर्मा एवं अनय सदस्य मौजूद थे। सैक्टर 8 में रमेश चौधरी, चिकना, धवन, संदीप दर्शन, संजय विरमानी, विकास, सचिन, अमित, लालाजी, सुनील चौहान, सिंह साहब, एवं अन्य साथी मौजूद थे।

Related posts

टॉयकैथॉन 2021 के दौरान पीएम मोदी के साथ बातचीत के लिए चुने गए 6 नोडल सेंटर में से मानव रचना एकमात्र विश्वविद्यालय

Ajit Sinha

फरीदाबाद : निजी बस ने तीन महिलाओं को कुचला, एक महिला की मौत, दो महिलाएं घायल, नाराज लोगों ने बस में की तोड़फोड़, हंगामा।

Ajit Sinha

गृहमंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस मुख्यालय में डीजीपी मनोज यादव सहित पुलिस अधिकारीयों के साथ की बैठक। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x