Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य हरियाणा

पलवल सिविल अस्पताल में पैसे लेकर मृत व्यक्ति का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बनाने के आरोपित लैब टेक्नीशियन अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल सिविल अस्पताल में लैब टेक्निशियन के पद पर कार्यरत सुदर्शन नामक कर्मचारी ने 1500 रुपये लेकर मृत व्यक्ति का वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट बना डाला। जबकि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की स्वास्थ्य विभाग के रजिस्टर में भी कोई एंट्री नहीं दर्शायी गई। लैब टेक्निनिशयन द्वारा लिए गए पैसों का विडियो एक निजी चैनल के कैमरे में कैद कर लिया गया। इस मामलें में अस्पताल से विभागीय जांच के उपरांत सीएमओ,पलवल डॉ ब्रह्मदीप थाना शहर पलवल में मुकदमा दर्ज  करवाया था।

डीएसपी यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपित लैब टेक्निशियन सुदर्शन निवासी गांव आलापुर पलवल को गत 2 सितंबर 2021 को सरकारी अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपित ने पूछताछ में अपने एक अन्य आरोपित के साथ मिलकर पैसे लेकर फर्जी कोविड-19 सर्टिफिकेट बनाना कबूल किया है। जिस पर मुकदमा  में भ्रष्टाचार की धारा भी ईजाद की गई है। आरोपित से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल एवं फर्जी कोविड-19 सर्टिफिकेट के बदले लिए गए रुपयों में से बचे 600 भी बरामद किए गए हैं। आरोपित को आज  अदालत के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया हैं। मामले में संलिप्त दूसरे आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से मांगी यमुनापार बसे गांवों के लिए बिजली

Ajit Sinha

भाजपा ने मांगे संकल्प पत्र के लिए सुझाव:प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रोहतक से की सुझाव पेटी में सुझाव पत्र डालने की शुरुआत

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एसीबी ने सब – इंस्पेक्टर चेतन शर्मा को एक लाख 15 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x