Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रंगारंग फ्रेशर्स डे समारोह का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के छात्र कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए रंगारंग फ्रेशर्स डे समारोह ‘रिज़ो-2022’ का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जूनियर्स और सीनियर्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव पैदा करते हैं, जिसे छात्र जीवन भर याद रखते हैं।

इस मौके पर छात्र क्लबों ने कई सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत कीं। इन सभी गतिविधियों में नए बैच के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गीत, भांगड़ा, हरियाणवी और पश्चिमी नृत्य, योग प्रदर्शन, नाटक और तकनीकी प्रोजेक्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम का समापन डीजे इवनिंग के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान मिस्टर एंड मिस फ्रेशर और मिस्टर एंड मिस टैलेंट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेताओं को कुलपति प्रो. तोमर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

र्यक्रम का आयोजन डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. लखविंदर सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि संचालन डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शिल्पा सेठी व डॉ. सोनिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्लब समन्वयक डॉ. हरीश, डॉ. प्रीति, डॉ. अश्लेषा, डॉ. संगीता और सुश्री लविता ने भी कार्यक्रम के सुचारू संचालन में योगदान दिया। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डीन (संस्था) प्रो. संदीप ग्रोवर, प्रो. राज कुमार, डॉ. नीतू गुप्ता और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौलीआज बीजेपी नेत्री अनीता शर्मा के निवास पर पहुंचे, सास बसंती देवी को दी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: तहसीलों में रजिस्ट्री के काम ने पकड़ी रफ्तार, सोमवार को 80 तहसीलों में 881 रजिस्ट्री से आया 4.90 करोड़ राजस्व।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के तबादले एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x