Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव फतेहपुर बिल्लौच में दो पक्षों के बीच जमकर हुई पत्थरबाजी और चली ताबड़तोड़ गोलियां एक की मौत, कई घायल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बुधवार की रात करीब 9 बजे सदर बल्ल्भगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली फतेह पुर बिलोच गांव में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई और ताबड़तोड़ गोलियां चली, इस झगड़े में गोली लगने के कारण एक शख्स की मौत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए है। बताते है कि इस दौरान लगभग 25 से 30 राउंड गोलियां चली है। झगड़े का कारण बच्चों के बीच झगड़ा होना बताया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई , मामले को शांत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मृतक देवेंद्र , उम्र 30 वर्ष के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। सभी घायलों का इलाज इस वक़्त अस्पताल में चल रही है। इस संबंध में सदर बल्ल्भगढ़ थाने में 13 आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं, और पुलिस आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। इस खूनी संघर्ष की वजह से गांव में मातम छाया हुआ है। एहतियातन पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई।

Related posts

फरीदाबाद ; स्विफ्ट कार में सवार 4 बदमाश केला ब्यापारी से 17 लाख रूपए छीन कर हुए फरार, जल्द पकड़ें जायेगें , कुलदीप सिंह।

Ajit Sinha

मामूली विवाद पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जमकर बेरहमी से पिटाई, घटना का विडियो सोशल पर वायरल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने रविवार देर शाम को तुरंत प्रभाव से दो महिला एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x