Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दोस्त ने बियर की बोतल तोड़कर अपने ही दोस्त को घोंपकर बेहरमी से हत्या कर दी- केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव नीमका में किराए के मकान रहे एक युवक की पडोसी दोस्त ने बियर की बोतल से ताबड़ तोड़ कातिलाना हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में उसे सेक्टर -8 स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां से उसे दिल्ली के सफरदरजंग अस्पताल में ले जाया जा रहा था पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम जितेंद्र उर्फ़ जीतू, उम्र 23 वर्ष हैं जो पीछे से अलीगढ़, उत्तरप्रदेश का रहने वाला था। सम्बंधित थाने की पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया ,का आज पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है।
खबर के अनुसार जितेंद्र उर्फ़ जीतू अपने पडोसी दोस्तों के साथ खा पी रहा था, इस दौरान आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू नाम के एक लड़के ने बियर की बोतल तोड़ कर उस पर कातिलाना हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में आसपास के लोगों ने उसे सेक्टर-8 स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया। इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा था पर उसकी रास्ते में मौत हो गई। अभी आरोपित फरार हैं पर आरोपित के खिलाफ हत्या का मुकदमा सम्बंधित थाने में दर्ज कर लिया गया हैं , और आरोपितों की तलाश में पुलिस जगह -जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। बताया गया हैं मृतक जितेंद्र उर्फ़ जीतू काफी गरीब हैं , और ऑटो चला कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का पालन पोषण करता था जो पलवल में रहते हैं , पीछे से अलीगढ , उत्तर प्रदेश का रहने वाला हैं।

Related posts

नूंह से लिया आरोपी इक़बाल ऊर्फ कांति हिरासत में, पत्नी पर भी है केस दर्ज, अब तक 9 पर हुई कार्रवाई, 40 अन्य रडार पर -डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिजिकल एजुकेशन एंड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया द्वारा 5वी नेशनल यूथ गेम्स में फरीदाबाद के 15 बच्चों ने मैडल जीते।

Ajit Sinha

ईमानदार पहल से समाज को बदलने की कोशिश-डॉ. संदीप सक्सेना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x