Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

पंचकूला से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की नींव रखेंगे अमित शाह : ज्ञानंचद गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार की नींव रखने 29 जून को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मां मनसा देवी की पवित्र भूमि पंचकूला में आ रहे हैं। इसी दिन शाह विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव का आगाज भी करेंगे। भाजपा ने केंद्रीय गृहमंत्री के पंचकूला आने को लेकर जबरदस्त तैयारियां की है। इस बैठक 4500 के लगभग कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में दो सत्र होंगे। दूसरे सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहकार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे और आगामी चुनाव की रूपरेखा तैयार कर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। गुरुवार को सेक्टर-1 विश्रामगृह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक को लेकर पंचकुला के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह एवं जोश है। कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक से पहले 28 जून को सांय 5 बजे पार्टी कार्यालय पंचकमल में भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, सतीश नांदल और सौदान सिंह कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू होंगे। गुप्ता ने बताया कि 29 जून को होने वाली विस्तृत कार्य कारिणी की बैठक ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में होगी। पहला सत्र 11 से 1 बजे तक होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। गुप्ता ने बताया कि दोपहर 1 बजे से सांय 5 बजे तक होने वाली विस्तृत प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र से 50-50 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इनमें जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के संयोजक, सह संयोजक, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक, चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, एमसी,बीडीसी सदस्य, 2014, 2019 और 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी शामिल होंगे। इन सभी पदाधिकारियों को पूर्व सूचना दी गई है तथा सभी के पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक के लिए 25 विभागों का गठन करके जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। गुप्ता ने बताया कि पंचकूला को पूरी तरह सजाया जाएगा जिसमें होर्डिंग, बैनर, झण्डे एवं स्वागत द्वार लगाए जाएंगे और अस्थाई चिकित्सा की भी व्यवस्था की जाएगी।

Related posts

जीएसटी काउंसिल की बैठक: किसी भी स्टेट को अगर कोई नुकसानात होते है, तो उसकी जो भरपाई है, वो गवर्मेंट ऑफ इंडिया करेगी-देखें वीडियो

Ajit Sinha

विफल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना अपराध नहीं, छात्रों ने कुछ गलत नहीं किया और उन्हें माफी मांगने की जरूरत नहीं- राहुल गांधी

Ajit Sinha

फिरौती की घटनाओं में 40% कमी, 9 बड़ी साजिशें नाकाम:हरियाणा पुलिस ने संगठित अपराधियों के विदेशी नेटवर्क पर कसा शिकंजा-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x