Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: शराब पीकर सावर्जनिक स्थलों पर खुलेआम हुड़दंग मचाया तो जाओगें जेल, अब तक 68 लोग पकड़े जा चुके हैं -सीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज खुलेआम शराब का सेवन करके शांति व्यवस्था को भंग करने वालो को लेकर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। जिस पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई करते हुए 34 मुकदमा दर्ज कर खुलेआम शराब का सेवन करके हुडदंग करने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुलेआम शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए। जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा 12 व 13 जुलाई को विशेष कार्रवाई करते हुए शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग करके शांति भंग करने वाले 68 व्यक्तियों के विरुद्ध 34 मुकदमा  पंजीकृत किए गए है। विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना सूरजकुंड ने 2 दिन में सबसे अधिक 5 मामले दर्ज किए है। अक्सर  देखने में आया है कि लोग शराब पीकर हुड़दंग करके एक दूसरे के साथ लडाई- झगडा कर आमजन की शांति भंग करते है। कुछ लोग शराब पीकर वाहन चलाते है जिसके कारण दुर्घटना की अधिक संभावना होती है, इसके अतिरिक्त यह भी देखने में आया है कि शराब के नशे में हत्या जैसे जघन्य अपराध को भी अंजाम दिया गया है। इन सभी को मध्यनजर रखते हुए एक विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।  

Related posts

हरियाणा प्रदेश में 91 मतगणना केन्द्रों पर तैनात किए गए 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी-शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

गुरुग्राम :पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा ब्यवस्था के पुख्ता इंतजाम में 16 एसपी, 50 एसीपी, 4000 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं।

Ajit Sinha

तिगांव विधायक राजेश नागर ने भाजपा हरियाणा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को जन्मदिन की बधाई दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x