Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में दो दिवसीय सर्वजातीय परिचय सम्मेलन में 72 जोड़ों में सहमति बनी, ब्रह्म प्रकाश गोयल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 18वां सर्वजातीय दो दिवसीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर को अग्रसेन भवन सेक्टर-19 में बड़ी धूमधाम से किया गया। प्रधान ब्रह्म प्रकाश गोयल ने बताया कि डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर, व्यापारी व नौकरी करने वाले युवक-युवतियों का परिचय कराया गया और दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में 72 जोड़ों ने आपस में विवाह करने की सहमति जताई।
ब्रह्मप्रकाश गोयल ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल-मालाओं व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मंच संचालन युगल मित्तल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जे. पी. गुप्ता क्राउन गु्रप, विशिष्ट अतिथि सुभाष आहुजा पार्षद, एसीपी क्राइम राजेश चेची, जुगल गर्ग, अनिल सिंगला, डी.के. माहेश्वरी, अमर चन्द मंगला, तिलकराज शर्मा, मुन्नीलाल दीपिया, अनिल गुप्ता चांदी वाले, धर्मवीर गुप्ता, सचिन तंवर आदि ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं सभी जोड़ों का सामूहिक विवाह 5 नवम्बर को सेक्टर-16ए दशहरा मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक अनिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंघल, वरिष्ठ उपप्रधान तेजपाल गर्ग, आर. के. गौड़, उप प्रधान जे.पी. बंसल, पी.सी. गुप्ता, बलराज गुप्ता, लक्ष्मण दास सिंगला, जी.डी. गोयल, विजय बंसल, महासचिव संजीव कुशवाह, सचिव पवन कुमार गर्ग, गिरीश मित्तल, प्रचार मंत्री मुकुटलाल मित्तल, केदारनाथ अग्रवाल, अर्चना, प्रमोद गोयल, हेतराम कर्दम, प्रचार सचिव पं. मनीष शर्मा, लेखा निरीक्षक शिव कुमार मंगला, शिव कुमार मुनीम, रजत गोयल, राम गोपाल कंसल आदि की अहम भूमिका रही। ये सर्वजातीय परिचय सम्मेलन दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए एक सराहनीय कदम है।
 

Related posts

31 मार्च तक 367 बसें परिवहन विभाग के बेडे में शामिल किया जाएगा, 100 बसों के आदेश जारी किए जा चुके हैं: मूलचंद शर्मा  

Ajit Sinha

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, फरीदाबाद ने डीएवी कॉलेज एवं मैनेजमेंट की आगामी बर्ष 2019-20 के लिए कार्य कारिणी की घोषणा की

Ajit Sinha

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद के सभी छह विधान सभा क्षेत्रों में लगभग 55 प्रतिशत मतदान हुआ: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x