Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आधार कार्ड में डीओबी ठीक करने के नाम पर 3500 रिश्वत लेने वाला चढ़ा एंटी करप्शन ब्यूरो के हत्थे-पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एंटी करप्शन ब्यूरो गुरूग्राम की टीम ने आज सोमवार को आरोपित  राजवीर निवासी मोहनपुर जिला महेंद्रगढ़ जो बतौर ग्राम स्तरीय उद्यमी (Village Level Entrepreneur) को शिकायतकर्ता से 3500/-रुपए  (तीन हजार पांच सौ रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कार्यालय महिला एवं बाल विकास, अटेली जिला महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया है।  आरोपित के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 22 दिनांक 30.6.2025, धारा 7 पी.सी. एक्ट, 1988 व 302(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है।  

शिकायतकर्ता द्वारा एसीबी गुरूग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी माता के आधार कार्ड में जन्म तिथि ठीक करवाने की एवज में आरोपित  राजवीर उपरोक्त उससे 4,000/-रुपए  रिश्वत की मांग कर रहा है। उसके द्वारा बार-2 अनुरोध करने पर आरोपित  द्वारा उससे 3500/-रुपए  लेने बारे सहमति दी गई है।इस शिकायत पर कार्रवाई  करते हुए एसीबी गुरूग्राम की टीम द्वारा आरोपित  को शिकायतकर्ता से रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

हरियाणा: केंद्र सरकार ने जीएसटी के लगभग  20,000 करोड़ रुपए में से 761 करोड़ रूपए जारी किए हैं-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

अपने-पराए के भेद से उठकर समाज की भलाई का कार्य करें लोक सेवक : मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज 44 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x