Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद में लखन कुमार सिंगला ख़ुशी से थिरके, बोले- अभी तो पार्टी शुरू हुई है, पूरे देश में फहराएगा कांग्रेस का झंडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों से गदगद कांग्रेसी जमकर लड्डू बांट कर  ख़ुशी मनाया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ख़ुशी से आज ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके और पटाखों के संग ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में लोगों को लड्डू खिलाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अभी तो पार्टी शुरू हुई है। इस के बाद हम हरियाणा समेत पूरे देश में कांग्रेस के झंडे फहराएंगे।
राजस्थान में चुनाव के प्रभारी रहे लखन कुमार सिंगला ने पहले ही इन परिणामों की घोषणा पूर्व में ही  कर दी थी,जिन पर एगजिट पोल ने भी अपनी मोहर लगा दी थी। आज आए मतगणना परिणामों के बाद सिंगला को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। वहीं सिंगला ने भी अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों सहित पूरी ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में 51 किलो लड्डू बांटे। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकते रहे, वहीं पटाखे भी खुशी के माहौल को जश्र में बदलते दिखे। व्यापारियों ने भी सिंगला को फूल मालाओं, नोटों की मालाओं से लाद दिया। व्यापारियों ने कहा कि वह जीएसटी, नोटबंदी से परेशान हैं और अगले चुनावों में भी कांग्रेस को ही वोट देंगे। इस अवसर पर लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भाजपा के नेताओं के चाल, चेहरे और चरित्र में विरोधाभास है। यह नेता कहते कुछ, करते कुछ हैं और दिखते कुछ हैं लेकिन भारत की जनता आज शिक्षित है और वह अपना भला बुरा समझती है।
जनता को पता है कि उनके अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाले राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के साथ ही उनका हित सुरक्षित है। कांग्रेस ने कभी लोगों को धर्म, जाति के नाम पर नहीं लड़ाया और हर व्यक्ति को जीने लायक माहौल दिया। कांग्रेस के शासन में सबको सुरक्षा और रोजगार प्राप्त होता है। इसीलिए जनता ने फिर से कांग्रेस  का शासन चुना है। सिंगला ने कहा कि आज हरियाणा में चुनाव करवा लिए जाएं तो भाजपा को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी। जनता भाजपा के कुशासन से तंग है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।इस अवसर पर उनके साथ मुकेश गर्ग, दिनेश गर्ग, कपूरचंद अग्रवाल, रोहित सिंगला, नितिन सिंगला, नरेश सिंगला, रहीश कुरैशी, रणबीर नागर, टीकाराम नागर, जावेद अली, नीरज डोगरा, जयवीर वाल्मीकि, जैनुल हसन, ललित शर्मा, सूरज डेढ़ा, राजेंद्र खारी, अताउल्लाह, उसमान ठेकेदार, सतीश कुमार, जितेंद्र, राजीव झा, ललित चौधरी, संदीप वर्मा, सतीश ठाकुर, राजेंद्र गर्ग, रोहताश गौड, नेमचंद गर्ग, अंकुर गुप्ता, राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, सन्नी टंडन आदि मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम ने बड़खल झील के समीप अवैध रूप से बने 50 से अधिक फ्लैटों को पोकलेन व दो बुलडोजरों की सहायता से तोडा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है, जो आमजन तक पहुंच रही हैं योजनाएं, कार्यकर्ताओं का लक्ष्य निरन्तर जनसेवा में बने रहने का

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री पं मूलचन्द शर्मा ने हुड्डा मार्केट सेक्टर- 2 में नवनिर्मित पुलिस चौकी का किया हवन के साथ उद्धघाटन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x