Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:हवाबाजी के लिए दोस्त से लिया था अवैध पिस्टल, क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने दो आरोपित दबोचे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, फरीदाबाद की टीम ने 21 अगस्त 2026 को अवैध देशी पिस्टल के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राशिद निवासी गांव धौज, फरीदाबाद तथा आरिस निवासी घासेड़ा, नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राइम ब्रांच सेक्टर-30, फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि राशिद के पास अवैध हथियार है और वह सेक्टर-30 फरीदाबाद के आसपास मौजूद है। सूचना को पुख्ता करते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और राशिद को सेक्टर-30 क्षेत्र से काबू कर लिया।

पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई। बरामद हथियार को कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ थाना सेक्टर-31, फरीदाबाद में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस पूछताछ में राशिद ने बताया कि उसने बरामद अवैध पिस्टल अपने दोस्त आरिस निवासी घासेड़ा, नूंह से हवा बाजी के लिए ली थी। राशिद से मिली जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरिस की तलाश शुरू की।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरिस को नूंह से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरिस ने बताया कि उसने यह पिस्टल करीब तीन महीने पहले हथीन क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति से 30 हजार रुपये में खरीदी थी।दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद: मिशन जागृति के द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के रूप में मनाया गया।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 3 आईपीएस और 1 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, कुरुक्षेत्र की एसएसपी बनी अंशु सिंगला।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस की  नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: होडल पुलिस ने  493 किलो 850 ग्राम गांजा किया बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x