Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्मार्ट सिटी को कलंकित कर रहा हैं अवैध निर्माण, विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से बनाई जा रही अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स।

अजीत सिन्हा रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन की मिलीभगत से जगह-जगह बनाए जा रहे अवैध निर्माणों का सिलसिला धड़ल्ले से जारी हैं, इन अवैध निर्माणों को रोकने वाला कोई नहीं हैं, बीते दिनों नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने भ्रष्टाचार और अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तोड़फोड़ विभाग को खत्म करके, वार्ड स्तर पर कर दिया था पर नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव का ये फैसला अब फ्लॉप साबित होता दिखाई दे रहा हैं। इस शहर में बढ़ते अवैध निर्माणों की वजह से स्मार्ट सिटी कलंकित हो रहा हैं। बीते कई दिनों से देखा गया हैं कि शहर भर में जितनी तेज रफ़्तार से शहर के विभिन्न इलाकों में अवैध दुकानें ,अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स, बड़े -बड़े शेड लगातार बनाए जा रहे हैं, यहां तक की गोपी कॉलोनी में सेक्टर-19 स्थित सर्वोदय हॉस्पिटल के नजदीक पुरानी बिल्डिंग के आगे सड़क के ऊपर छत डाली गई हैं, इससे साफ़ जाहिर होता हैं कि नगर निगम की मिलीभगत संभव हैं।

इस बारे में नगर निगम के एसडीओ राज कुमार का कहना हैं कि ओल्ड फरीदाबाद गोपी कॉलोनी के निकट निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स का नक्शा पास हैं, संभवता हो भी, लेकिन सड़क के ऊपर बने छत का नक्शा कौन पास करता हैं, ये एक बहुत बड़ा सवाल हैं,और बहुत बड़ा झूठ भी। ऐसी शिकायते “अथर्व न्यूज़” के पास आई हैं, ये जांच करना फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन के बड़े अधिकारियों का हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़खल मोड़ के नजदीक बहुत बड़े -बड़े शेड बनाए जा रहे हैं, इनमें वह बिल्डिंगें शामिल हैं, जहां नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव के द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने अभियान चलाया था, उस दिन निगम प्रशासन ने यहां पर डीपीसी तोड़ी थी।, अब उसी स्थान पर काफी बड़ा निर्माणधीन शेड बनकर तैयार हैं।

एक ही स्थान पर तीन बड़े शेड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा नहरपार के वजीरपुर रोड पर दो बड़े -बड़े निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, इनमें बैकेट हॉल ,जिसके ऊपर बड़ी सी टीन की छत डाली गई हैं, इसी लाइन में थोड़ा आगे दुकान और पीछे बड़ा शेड बनाया गया हैं , इसके सामने जीवन नगर में दो अवैध दुकानें बना ली गई हैं, इसके अतिरिक्त तिलपत में छत डालने के लिए सेटरिंग का काम बीते दिनों किया जा रहा था।

इसके अतिरिक्त, भतौला से आगे तिगांव रोड पर कई शॉपिंग काम्प्लेक्स बनते हुए देखा गया है। अवैध निर्माणों का ये सिलसिला बाकी के कई और वार्डों में धड़ल्ले से जारी हैं।

Related posts

तिगांव विजय संकल्प रैली में बोले नायब सैनी – कांग्रेस के पास ना नेता, ना नीति और ना ही काम करने नीयत है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शहर के 240 सरकारी स्कूलों के स्कूल LEP ओनर्स ने लिया हिस्सा,डीईओ ने किया मानव रचना यूनिवर्सिटी का धन्यवाद

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी से एक और क्रेटा कार की हुई चोरी,सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ किया केस दर्ज ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x