Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बीट मे तैनात पुलिसकर्मी का ख्याल रखना हमारी जिम्मेवारी है,पुलिस कर्मीयो का बढ़ाया हौसला- सीपी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर ओ.पी. सिंह ने आज अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल ,सेक्टर- 21 सी में फरीदाबाद के बीट ईंचार्जों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने सभी बीट ऑफिसरों अपनी डयूटी अनुशासन पूर्वक तरीके से निभाने के लिए बधाई दी। पुलिस कमिश्नर नें कहा कि सभी पुलिस कर्मचारी अपनी डयूटी जिम्मेवारी के साथ निभा रहे हैं जिसके लिए सभी पुलिस कर्मी बधाई के पात्र हैं और उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में भी सभी कर्मचारी अपना कर्तव्य पूरी मेहनत और लगन के’साथ निभाएंगे।
 
सिंह ने कहा कि जनता का ख्याल रखना बीट कर्मचारियों की जिम्मेवारी है और बीट मे तैनात पुलिसकर्मी का ख्याल रखना हमारी जिम्मेवारी है। पुलिस कर्मीयो का हौसला बढाते हुए उन्होने कहा कि हमारे सिपाही एक आदेश पर अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों के साथ लड़ जाते हैं और हर कीमत पर अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को लोभ, लालच और भय से मुक्त रहना चाहिए और आमजन की सुरक्षा करे। जितनी हो सके भोले भाले लोगों की मदद करें,कानुन व फरीदाबाद पुलिस की  ऑन लाईन सर्विस के बारे मे बताए। नागरिकों का सम्मान करें और उनके छोटे मोटे झगड़ों को मौके पर ही निपटारा करवाएँ। 

मामुली झगड़ों  के कारण थाने कोर्ट कचहरी के चक्कर मे पड़कर, समय की बर्बादी और होने वाले  आर्थिक नुकसान के बारे मे अवगत कराए । उन्हें आस पास मे भाईचारे के महौल व एक बेहतर समाज की सरंचना के फायदे के बारे मे भी बताए। अपराधिक प्रर्वती के लोगो पर नजर रखे और उनपर कड़ी कानुनी कार्यवाही करे। 

Related posts

फरीदाबाद : बलात्कार के आरोपी एक लड़के की पेड़ पर फांसी पर लटका कर दी हत्या, पीड़िता के आठ परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

एसपी नीतीश अग्रवाल एक्शन मोड में, अपराधों की रोकथाम के लिए अधिकारियों की क्राइम बैठक लेकर दिए सख्त निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज तिगांव अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

Ajit Sinha
error: Content is protected !!