Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: व्यक्ति चाहे तो हर काम समाज सेवा का जरिया बन सकता है – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज सेक्टर- 78, फरीदाबाद में जी के फार्मेसी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर नियत साफ हो तो हर काम समाज सेवा का जरिया बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का जरिया केवल राजनीतिक ही नहीं है बल्कि आप अपनी सेवा द्वारा भी समाज को राहत पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दवाइयों का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। एक बीमार व्यक्ति को दवाइयां भगवान की कृपा जैसी लगती हैं।

विधायक नागर ने कहा कि यह अच्छी बात है कि हमारे युवा आगे बढ़ रहे हैं और स्वरोजगार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की योजना युवाओं को नौकरी के बजाय स्वरोजगार की ओर बढ़ाने की है। मोदी सरकार में युवाओं को स्वरोजगार के लिए अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं और वह स्वयं व परिवार को आर्थिक मजबूती देने के साथ-साथ देश की आर्थिक मजबूती में भी सहयोग दे पा रहे हैं।नागर ने कहा कि आज जो युवा पढ़ाई लिखाई करने के बाद स्वरोजगार की तरफ कदम बढ़ा रहा है, वह वास्तव में भारत देश को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की दुकान खोलना अभी कोई छोटा काम नहीं है। आप चाहें तो दवाइयों के जरिए भी समाज के हर वर्ग का भला कर सकते हैं। नागर ने कहा कि आप से छुपा नहीं है कि कोरोना महामारी के समय दवाइयों की कितनी कमी पड़ गई थी। ऐसे समय में लोगों ने अनाप-शनाप फायदा उठाने का भी प्रयास किया। लेकिन मैं अपने इन युवाओं से कहूंगा कि आप कारोबार करें लेकिन जरूरत के समय में दिल खोलकर देश के साथ रहें। उन्होंने कहा कि आप जरूरतमंद लोगों को कम रेट पर भी दवाइयां दे सकते हैं।इस अवसर पर रघुवीर जेलदार, साहब राम, कृष्ण सरपंच, अजय पाल नागर, रामेश्वर मास्टर, भूदेव शास्त्री, पंडित धर्म दत्त, कपिल देव शर्मा, प्रदीप शर्मा, जय पाठक, जेपी पाठक, विष्णु, हरीश आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -37,12 /2 में मामा को अवैध निर्माणों को करवाने के एवज में एक एससीओ दिया गया हो,पहले भी एक निगम अधिकारी को भी दिया गया था ऑफर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अलमारी से मिले माता वैष्णो देवी के चांदी के 3 किलोग्राम वजन के छत्तर, सम्मान मंदिर कमेटी को लौटाए। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नेशनल आई एम ए और स्टेट आई एम ए के आवाहन पर पूरे भारत में मिक्सौपैथी के खिलाफ एक जंग का किया आह्वान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x