Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को किया घायल, दोनो अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
फरीदाबादः- सेक्टर-8 थाना की पुलिस टीम ने एक पीड़ित महिला को उसके पति और पति के दोस्त द्वारा मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपितों को अरेस्ट कर लिया।  पीड़ित महिला सेक्टर-8 थानाक्षेत्र में रहती है और ब्यूटी पार्लर का होम सर्विस देती है। उसका पति सेक्टर-11 में किसी निजी कंपनी में काम करता है। पति का दोस्त गोलू उसके साथ ही रहता है।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक पिछले 8 माह से महिला का उसके पति के साथ मनमुटाव चल रहा था। 21 जून को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में बात बढ़ गई  और पति ने अपने दोस्त गोलू से डंडा माँगा। गोलू ने डंडा उपलब्ध करा दिया। आरोपित पति मुकेश ने अपने पत्नी पर डंडो से वार कर दिया, डंडा हाथ पर लगने से महिला का हाथ टूट गया और फर्श पर गिर गई और आरोपित पति और उसका दोस्त पीड़िता को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना आकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित  मुकेश व गोलू को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के द्वारा अरेस्ट आरोपितों के खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है।

Related posts

सीएम कार्यक्रम: सीआईडी प्रमुख अलोक मित्तल ने सीपी ओ पी सिंह के संग खेल परिसर में लियासुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से एक आईएएस व 55 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 3 वर्षीय मासूम बच्चे की चाकू घौंप कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में सौतेले पिता सुशांत पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x