Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में 45 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनावों से पहले अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए आज ड्रा निकाले गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा में 45 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनावों से पहले अध्यक्ष पद के आरक्षण के लिए आज ड्रा निकाले गए। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नौ सीटें हैं, जिनमें तीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पिछड़ा वर्ग की चार सीटों में दो महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं, जबकि सामान्य वर्ग की दस सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।

आज पंचकूला में शहरी निकाय विभाग के महानिदेशक के कार्यालय में ड्रा के जरिये अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों का चयन किया गया।  हरियाणा में पहली बार सभी नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के अध्यक्षों का चुनाव सीधे मतदाता करेंगे। आज चुने गए अनुसूचित जाति श्रेणी से पलवल में पुरूष उम्मीदवार, सोहना में महिला, सिरसा में पुरूष, फतेहाबाद में पुरूष, चीका में महिला उम्मीदवार, ऐलनाबाद में पुरूष, राजौंद में पुरूष, महम में महिला और असंध में पुरूष उम्मीदवार होगा। ऐसे ही, पिछड़ा वर्ग श्रेणी से बहादुरगढ़ में महिला उम्मीदवार, झज्जर में पुरूष, नांगल चौधरी में महिला और बावल में पुरूष उम्मीदवार होगा। महिला (सामान्य वर्ग) श्रेणी में नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायण गढ़ और सफीदों में सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार होंगी। अन्य सामान्य वर्ग श्रेणी में चरखी दादरी,हांसी, बरवाला,टोहाना, भूना, उचाना, मंडी डबवाली, होडल, गन्नौर, रानियां, गोहाना, महेंद्रगढ़, समालखा, तरावड़ी, निसिंग, घरौंडा, पेहवा, शाहबाद, लाडवा, नूह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना शामिल है।

Related posts

एमएलए राजेश नागर ने अमृता अस्पताल के उद्घाटन स्थल पर अधिकारियों सहित व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

Ajit Sinha

शराब व्यापारी के नौकर की उसकी बेटी से दोस्ती,बेटी ने लाखों के जेवरात व 55 लाख की नगदी चोरी करके दे दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :‘सफलता चाहिए तो लक्ष्य निर्धारित करो और खुद को लक्ष्य प्राप्ति के लिए झोंक दो’सकारात्मक सोच से ही मिलती है जीवन में सफलताः डॉ. विवेक बिन्द्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x