Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरियाणा में स्कूलों में सभी गाइडलाइंस पर सख्ती से पालन के लिए वो सीएम मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री से बात करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : मासूम प्रद्युमन के मर्डर से हम सभी आहत हैं लेकिन भविष्य में ऐसी कोई घटना ना हो इसके लिए सरकार के साथ निजी स्कूलों से भी सख्ती से नियमों का पालन करवाया जाएगा। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रद्युमन मर्डर केस पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि हरियाणा में स्कूलों में सभी गाइडलाइंस पर सख्ती से पालन के लिए वो मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से बात करेंगे।

वहीं उन्होने फरीदाबाद के सभी निजी स्कूलों को अपने स्कूल प्रांगण में 2 दिन के अंदर नियमों के मुताबिक सभी सुविधाएं देने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दी है। उन्होने कहा कि 2 दिन में स्कूलों में नियम पालन की जांच के लिए एक खास कमेटी का गठन किया जाएगा। विपुल गोयल ने कहा कि 2 दिन बाद वो खुद फरीदाबाद के स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और जिस भी स्कूल में नियमों के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिली ,उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होने कहा कि जिस तरह की घटनाएं स्कूलों में सामने आ रही हैं,उससे सभी निजी स्कूलों को स्टाफ रखते समय सावधानी बरतने की दरकार है। विपुल गोयल ने गुड़गांव में अभिभावकों और पत्रकारों पर पुलिस के लाठीचार्ज की भी निंदा की। साथ ही उन्होने कहा कि लोग कानून पर भरोसा रखें और प्रद्युमन मर्डर केस में सभी दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने विपक्ष के सरकार के फेल होने के आरोप पर कहा कि ऐसी घटनाएं राजनीति करने का विषय नहीं हैं। उन्होने कहा कि सरकार की संवेदना प्रद्युमन के माता-पिता के साथ है और वो जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो सरकार सीबीआई जांच के लिए भी विचार करने को तैयार है।

Related posts

भिखारी को लोगों ने ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर दी लात -घूसों की बरसात :लाइव पिटाई का वीडियो देखिए

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मिलने आए नवनिर्वाचित जिला पार्षदों, ग्राम सरपंचों, ब्लॉक सदस्यों एवं पंचों से बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ मेट्रो रेल शुरू होने का श्रेय ले गई कांग्रेस, झूम उठे कांग्रेसी, भाजपा के मंत्री मंच पर उपलब्धि के बखान करते रह गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x