Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद वीडियो

भिखारी को लोगों ने ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर दी लात -घूसों की बरसात :लाइव पिटाई का वीडियो देखिए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद के पर्वतीया कालोनी में आज दिन में लोगों ने बच्चा चोरी करने के गलत फहमी में एक शख्स को लात-घूसों व जूते-चप्पलों से पीट -पीट कर लहूलुहान कर दिया। जिस शख्स को लोग जमकर पीट रहे हैं। दरअसल में वह बच्चा चोर नहीं बल्कि एक भिखारी हैं। आज की ताजा वायरल इस वीडियो में आप स्वंय देख सकतें हैं। पुलिस मारपीट की लाइव वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कर रहीं हैं।



वीडियो में पीटते हुए हालत में दिखाई दे रहा यह शख्स दरअसल में एक भिखारी हैं जिसे लोग ग़लतफ़हमी में एक बच्चा चोर समझ कर कोई उसे चप्पलों से पीट रहा हैं तो कोई लातों से पीट रहा हैं तो घूसों से उसे पीट रहा हैं, उसे लोगों ने इतना ज्यादा पीटा की वह लहूलुहान हो गया। बार बार वह यह कहता रहा कि वह बच्चा चोर नहीं हैं फिर भी लोग उसे लात -घूसों से मारते रहे हैं। पुलिस की माने तो जिस शख्स को लोग जमकर पिटाई कर रहे हैं दरअसल में उसका नाम हीरा लाल हैं और उसके पिता हैं नहीं,घर में इस वक़्त उसकी मां,भाई व भाभी हैं और यह लोग राजीव कालोनी,सारन ,फरीदाबाद के रहने वाले हैं। घायल शख्स घूम -घूम कर लोगों से मांग मांग कर खाता पिता हैं जिसे लोग ग़लतफ़हमी में बच्चा चोर समझ कर पिटाई कर दी।

Related posts

फरीदाबाद: प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की टीमें सख्त कदम उठाते हुए रात को भी निगरानी करेगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गीता कुंडू ने जीता गोल्ड मैडल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों के उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2 डीजी की खरीद करेगी।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!