Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:हरियाणा के डीजीपी पी.के अग्रवाल ने आज अमृता हॉस्पिटल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेक्टर 88 मे स्थित अमृता हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे, जिसके चलते फरीदाबाद में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। शहर में धारा 144 लागू है जिसके चलते शहर में किसी भी प्रकार के  ड्रोन उड़ाने पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा  के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल लगाया गया है इसके अलावा डॉक्टर्स की टीम, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात रहेंगी।  

हाई सेंसिटिव नाके लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले फरीदाबाद में धर्मशाला, होटल, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि स्थानों पर आ रहे व्यक्तियों की चेकिंग जा रही है। घरेलू सहायिका या कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। कार्यक्रम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को चेक किया जाएगा।

कार्यक्रम में आने वाले व्यक्ति अपने साथ किसी भी प्रकार की ज्वलनशील वस्तु, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर, चार्जर, पावर बैंक, अपने साथ नहीं ला सकते। आमजन को पूरी चेकिंग  के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। अनाधिकृत व्यक्तियों या वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। वीआईपी की एंट्री अलग गेट से रहेगी , स्पेशल इनवाइट व मीडिया की अलग से एंट्री होगी और पब्लिक की एंट्री अलग गेट से होगी। 

Related posts

फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी को विकसित करवाएगी हरियाणा सरकार-डॉ कमल गुप्ता 

Ajit Sinha

ओडिशा यौन उत्पीड़न-आत्मदाह प्रकरण पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कहा-मामले की न्यायिक जांच हो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: यमुना आवासीय योजना के तहत सस्ते प्लॉट दिलाने के नाम 690 लोगों से 3.82 करोड़ की ठगी करने के 3 आरोपित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x