Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : आधा दर्जन बदमाशों ने एक ब्यापारी को स्कार्पिओ गाडी सहित अपहरण कर, होडल के जंगल में ब्यापारी फेंका, गाड़ी, मोबाइल लूटकर ले गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : खंदावली गांव के समीप आधा दर्ज  बदमाशों द्वारा हथियारों के नोंक एक ब्यापारी को स्कार्पियों गाड़ी सहित लुटने के इरादे से अपहरण कर लिया और ब्यापारी को होडल के समीप जंगल में फेंक कर, स्कार्पियों व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। यह घटित घटना बीते 14 सितंबर की रात का हैं। इस संबंध में शहर बल्लबगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 व 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

नरेश कुमार ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह खेड़ी कलां गांव का रहने वाला हैं और बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करता  हैं। वह बीते 14 सितंबर की रात को खंदावली गांव के समीप बाईपास रोड के रास्ते किसी से मिल कर अपने घर की ओर आ रहा था कि रास्ते में एक स्विफ्ट कार अचानक उसकी गाडी के आगे आ कर रुकी और जिसमें  से 5 -6 बदमाश निकलें और हथियारों के बल पर स्कार्पियों गाडी सहित अपहरण करके उसे ले गए और उसे होडल के मान पुर गांव के समीप जंगल में फैंक दिया और उसकी  स्कार्पियों गाडी व मोबाइल फोन लूट कर ले गए। शहर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में लिप्त सभी बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 365 व 395 के तहत मुकदमा दर्ज कर , आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद : सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित सम्बन्धित अधिकारियों से रूबरू होकर सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिले भर में पटाखे कम गोलियां ज्यादा चलती हैं, देर रात में सेक्टर -21 बी में एक दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :ग्रीन फिल्ड कालोनी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मंगलवार को एक करोड़ की लागत से बनने वाले सड़कों का शिलान्यास करेंगे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x