Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव व अन्य आला अधिकारियों के साथ विधायक नागर ने किया क्षेत्र का दौरा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा के विधायक राजेश नागर आज जलभराव और गंदगी को लेकर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव एवं अन्य आला अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा किया और उन्हें जल्द हल किए  जाने के लिए कहा। भाजपा विधायक राजेश नागर ने अपने तिगांव कार्यालय में आज जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव एवं अन्य अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को इलाके के बारे में समस्याओं की जानकारी दी। विधायक ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र की समस्याओं का एक एक कर निरीक्षण किया। विधायक नागर ने उन्हें बताया कि किस प्रकार जलजमाव के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने सभी समस्याओं के निवारण के लिए विधायक नागर से 3 सप्ताह का वक्त मांगा।  यादव ने बताया कि जल निकासी के लिए पहले जोहड़ों को साफ किया जाएगा। इसके बाद पानी का फ्लो इनकी ओर मोड़ा जाएगा। जिसके बाद जल निकासी की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी चौकस की जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में भी तेजी लाई जाएगी। उन्हें आश्वस्त किया कि विकास कार्य के कारण लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। वह इस बारे में जल्द ही पंचायती राज और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे। विधायक राजेश नागर ने दौरे के बाद बताया कि जल्द ही हमारे क्षेत्र में जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी। इस बारे में उपायुक्त ने तीन सप्ताह का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे क्षेत्र को समस्या मुक्त कर देंगे। इस अवसर पर डीडीपीओ राकेश मोर, बीडीपीओ प्रदीप कुमार सहित पब्लिक हेल्थ एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारी, भाजपा नेता सुधीर नागर, दयानंद नागर, रिंकू जोडला सरपंच, कृष्ण नागर, अमन नागर, विक्रम नागर सरपंच, डीपी नागर, तेज सिंह अधाना, साहिब राम, सतीश अधाना, जगबीर कसाना आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। 

Related posts

फरीदाबाद के न्यू पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल का फ्लैट चोरों ने खंगाला, लाखों जेवरात लेकर हुए रफू चक्कर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जुनैद हत्याकांड के चारों आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने अदालत में पेश कर, दो दिन के रिमांड पर लिया

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरिफेरल पर घने कोहरे के कारण दो ट्रक और बस टकराई, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x