Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओपन जिम हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी भूमिका निभा रहे हैं- राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:सेक्टर 35 स्थित अशोका एनक्लेव में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने आज सोमवार को ओपन जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अशोका पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया। राजेश नागर ने फीता काटकर ओपन जिम जनता को समर्पित किया और लोगों से इसका सदुपयोग करने के लिए कहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्हें संबोधित करते हुए मंत्री राजेश नागर ने कहा आप सभी परिवार चलाने वाली होममेकर हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। आप अपना स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो आप अपने परिवार का भी अच्छे से ख्याल रख सकेंगे। उन्होंने सभी से कहा कि इस ओपन जिम का इस्तेमाल जरूर करें क्योंकि इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको घर से बाहर आना पड़ेगा और पसीना बहाना पड़ेगा, जिससे आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वहीं इस बहाने से आपको बाहर की स्वच्छ हवा लेने का भी काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने सभी से कहा कि प्रदेश की नायब सैनी सरकार बहुत बेहतरी के साथ आपकी भलाई के कार्य कर रही है। आप देख रहे हैं सभी तरफ विकास कार्य चल रहे हैं और सबसे ज्यादा प्रशासन में सुशासन देने का काम किया जा रहा है। आपको फिर भी किसी प्रकार की कोई शिकायत या समस्या है तो आप मुझसे कभी भी मिल सकते हैं। मैं बड़ी सहजता के साथ पहले की तरह आज भी सभी से मिलता हूं। इसके साथ ही रविवार को मेरे घर पर लगाए जाने वाले खुले दरबार में भी आप अपनी बात रख सकते हैं।राजेश नागर ने कहा कि मुझे सरकार ने जो महकमा दिया है, उसमें बहुत सुधार किए हैं। इस बार भी किसानों का अनाज समय पर लिया और समय पर उनका पैसा दिया गया है। इसी के साथ अनाज मंडियों का बहुत अच्छे से व्यवस्थापन किया गया है और राशन का वितरण में भी पहले के मुकाबले काफी सुधार आया है।इस अवसर पर मीना भडाना, अशोका पार्क रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष, चितरंजन विश्वास, प्रदीप सक्सेना, मुकेश कौशिक, एच एन वालिया, आसू, पचौरी, राजकिशोर यादव, संतराम तंवर, सचदेवा, सुरेंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश झा, राहुल यादव, वरिष्ठ नागरिक ओपी मदान, मुकेश शर्मा, वासुदेव शर्मा तिलपत, शंकर ठाकुर, संतराम, भाजपा आईटी जिला सहसंयोजक मनीष द्विवेदी, तिलपत मंडल महामंत्री नितिन शर्मा आदि बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रोड शो और जनसभाओं से दिखाई ताकत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर आगामी 28 अप्रैल को बडख़ल विधान सभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर।

Ajit Sinha

कलेक्टर रेट संशोधन में सरकार ने पारदर्शी और डेटा-आधारित व्यवस्था अपनाई: प्रवक्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x