Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: भाजपा युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा की गई हैं -पंकज सिंगला 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक सैक्टर-11 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला द्वारा की गई। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अनुमति के बाद मण्डल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व महामंत्रियों की घोषणा की गई।  जिसमें सुशील सेतिया को युवा मोर्चा बडख़ल मण्डल का अध्यक्ष, रविन्द्र भाटिया को एन.एच.मंडल, प्रवेश भड़ाना को मेवला, जगवीर शर्मा को बल्लभगढ़, कपिल दीक्षित को आदर्श नगर, पवन तेवतिया को सीही, मनीष बत्रा को फरीदाबाद, आदेश यादव को नंगला, दीपक यादव को डबुआ, ऋषि मिश्रा को पाली, तथा नवीन सैनी को जवाहर कालोनी मण्डल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विशाल बैंसला को मेवला मण्डल का उपाध्यक्ष,सागर दुआ को एन.एच.मण्डल,प्रवीन तंवर को सीही, अनुज प्रताप सिंह को जवाहर कालोनी तथा पवन कुमार को आदर्श नगर मंडल का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार नवजोत को मेवला मण्डल का महामंत्री बनाया गया है। शेष मण्डलों की कार्यकारिणी भी जल्द से जल्द घोषित कर दी जाएगी। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजबाला सरधाना, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, गोल्डी अरोड़ा ने सभी मण्डल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों व महामंत्रियों को नियुक्त पत्र सौंपा।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों व देश हित में किए गए कार्यों से आम जन को अवगत कराएगें तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में जोडऩे का काम करेगें। इस बैठक में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला के अलावा महामंत्री सचिन ठाकुर, महामंत्री गोल्ड़ी अरोड़ा, योगेश तेवतिया, उपाध्यक्ष मोहित नागर, सुरेन्द्र भटनार, ज्ञानेन्द्र, मनीष कुमार, सचिव कृष्ण आर्य, मनीष यादव, नरेन्द्र चंदीला, कार्तिक वशिष्ठ, सौरभ गौड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, मीडिय़ा प्रभारी मुकुल चोपड़ा, सोशल मीडिय़ा प्रभारी अनिकेत पाण्डे, सह सोशल मीडिय़ा प्रभारी आशीष चितकारा, जिला संयोजक कॉलेजस आटररीच कमेटी के विवेक चंदीला, सह संयोजक पूरब भड़ाना विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तैयार हुआ आंकलन प्रपत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त के. के. राव को गुरुग्राम का पुलिस आयुक्त लगाया गया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अपराध शाखा -56 ने एक ऐसे परिवार के पांच सदस्यों को अरेस्ट किए है.जो आमजनों हनीट्रैप में फंसा, लाखों ऐंठते थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x