Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एटीएम काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस का सिपाही निकला मास्टरमाइंड-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-56 ने आज मंगलवार को एटीएम मशीनों को गैस कटर से काट कर लाखों रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 बड़ी वारदातों का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य सह-आरोपी बिहार की जेल में बंद है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा, दिल्ली पुलिस का एक  कांस्टेबल हैं मास्टरमाइंड इस गिरोह का जिसका नाम हुकमचंद (34) निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद है। 

पहला मामला: भूपानी थाना क्षेत्र से ₹6.53 लाख की चोरी
हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा अपनी शिकायत में बताया था कि गत 3/4 जुलाई 2026 की रात भूपानी मोड़ स्थित शॉप नंबर-1 पर स्थापित HITACHI Money Spot ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखी ₹6,53,300 की नकदी चोरी कर ली गई। जिस शिकायत पर थाना भुपानी, फरीदाबाद  में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
इस मामले में आरोपितों की पहचान निम्न प्रकार से हुई है—
– विकास कुमार (24) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) को 2 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया
– हुकमचंद (34) निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद को 3 अगस्त  को गिरफ्तार किया गया (दिल्ली पुलिस में सिपाही)
– अरविंद (26) निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद को भी 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया
जांच में सामने आया कि आरोपित हुकमचंद, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है,पूरे घटनाक्रम का मुख्य सूत्र धार है। उस पर कर्जा था, उसने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर ATM काटकर चोरी करने की योजना बनाई। इसके बाद दोनों ने बिहार निवासी विकास और राजू को अपने साथ शामिल किया। विकास और राजू गैस वेल्डिंग का कार्य करते हैं तथा उनकी मुलाकात मच्छगर गांव में हुई थी। हुकुमचंद ने चोरी करने के लिए एटीएम को चुना और उसकी जानकारी विकास व राजू को दी तथा गैस कटर सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। योजना के अनुसार विकास और राजू ने 3/4 जुलाई की रात थाना भुपानी क्षेत्र में गैस कटर की सहायता से ATM मशीन काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।इस मामले का एक अन्य आरोपित राजू मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बिहार जेल में बंद है, जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
दूसरा मामला: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से ₹5.71 लाख की चोरी
थाना सेक्टर-58 में गांव भैसरावली निवासी योगेश ने शिकायत दी कि गत 26/27 जुलाई 2026 की रात JCB चौक के सामने पानी की टंकी के पास स्थापित HITACHI कंपनी के ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखी लगभग ₹5.71 लाख की नकदी चोरी कर ली गई।
इस मामले में आरोपितों की पहचान—
* विकास कुमार (24) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
* अभिषेक कुमार (19) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
– विशाल कुमार (19) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि भुपानी क्षेत्र में एटीएम मशीन से चोरी की घटना के बाद सहआरोपी राजू बिहार में एक अन्य चोरी के मामले में जेल चला गया था। विकास ने हुकुमचंद से संपर्क तोड़ दिया था। उसको साथियों की जरूरत थी, जिस पर उसने अपने भाई विशाल तथा अभिषेक कुमार को बिहार से बुलाया और उनके साथ मिलकर 26/27 जुलाई की रात थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में ATM काटकर करीब ₹5.71 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एसीपी क्राइम अमन यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56, फरीदाबाद  की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा लगातार की गई निगरानी के आधार पर 2 अगस्त को लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र से विकास, विशाल और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जिनको 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद: खोरी गांव में नगर निगम प्रशासन ने आज भारी पुलिस के साए में दो पोकलेन और 10 जेसीबी मशीनों से तोड़े सैकड़ों मकान।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की मांगों की सुनवाई के लिए 15 अप्रैल तक करें कमेटी का गठन- विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ट्यूबवेल कनेक्शन के मामूली विवाद के चलते चचेरे भाई ने तेजधार हथियार से की भाई की हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x