Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एकतरफा प्यार में पागल दूधिया ने एक स्कूल में महिला टीचर की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी-पकड़ा गया -वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सोमवार को गांव सिकरौना में एक 21 वर्षीय दूधिया ने एक 26 महिला टीचर की उसी के स्कूल में बाहर बुलाकर उसकी चाकुओं से गोद कर बड़ी ही बेरहमी से सनसनीखेज हत्या कर दी। मृतका महिला का नाम संध्या है। इस मामले में फरीदाबाद पुलिस की एवीटीएस सिकरौना की टीम ने सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने के आरोपित को मात्र 2 घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम अमित है, और वह गांव कोर्ट, फरीदाबाद का निवासी है। और दूध बेचने का काम करता है। इस मामले में थाना सेक्टर-58 फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

आज मंगलवार को एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा किए है। उनका कहना है कि करीब 2 वर्ष पहले मृतका उसके गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान ही उसकी महिला से जान पहचान हुई थी और उनकी आपस में बातचीत होती थी। महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी परंतु वह बार-बार महिला का पीछा करता था। महिला ने उसको कहा था कि केस कर देगी और मृतका ने आरोपित से बात करनी बंद कर दी थी। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। 3 अगस्त को सुबह के समय मोटरसाइकिल से सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर गया और स्कूल के अंदर उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और हत्या कर मौका से भाग गया।

Related posts

फरीदाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांपला रैली में फरीदाबाद से 25 बसों में भर कर लोगों को ले जाएंगे, भाजपा नेता राजेश नागर।

Ajit Sinha

मानव रचना के छात्रों से रूबरू हुए राज्यसभा सांसद के.जे अल्फोंस

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:पीएस साइबर क्राइम ,सेंट्रल की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश,12 महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x