Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ऑर्फनेज होम के बच्चों संग मनाई दिवाली, अपने हाथों से खाना खिलाया।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज दिवाली के शुभ अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने अपने परिवार के सभी सदस्यों संग एनआईटी एक नंबर मे तिकोना पार्क के पास स्थित ऑर्फनेज होम के बच्चों संग समय बिताया और बच्चों को अपने हाथो से खाना खिलाकर दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर पर उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा कि  वह हर त्योहार और बच्चों के जन्मदिन भी यही पर इन बच्चों के साथ मनाते है और कहते भी है की बच्चे भगवान का रूप होते है और ऐसे करके उन्हे अपार खुशी मिलती है।

और्फनेज होम के वार्डन ने बताया कि  उनके पास लगभग 65 बच्चे है जिनकी उम्र 6 साल से 14 साल तक है और  विपुल गोयल समय समय पर यहाँ आते रहते है और यहाँ की हर जरूरत मे अपना पुरा सहयोग देते है चाहे फिर वो ठंडा पीने के पानी के आरओ कूलर हो, ड्रेस तो, ट्रैक सूट हो, जैकेट हो और  भी सभी जरूरत की चीज़ो को समय समय पर देते रहते है ताकि बच्चो को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो।

विपुल गोयल ने इस मौके पर सभी प्रदेश और  क्षेत्रवासियों को दिवाली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि  पोलुशन फ्री दिवाली मनाएं और  कोरोना को देखते हुए सभी लोग सरकार द्वारा चलाए  जा वैक्सीनेशन  कैंप मे वैक्सीन जरूर लगवाएं और खुद की सुरक्षा के साथ साथ परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। इस मौके  पर उनकें साथ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जवाहर् ठाकुर, विजय शर्मा पूर्व खादी ग्रामोद्योग सदस्य हरियाणा, राज कुमार राज, अजय सोनी उर्फ़ टीटू, नरेश नंबरदार पार्षद वार्ड नंबर- 28 और  गोयल परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी स्थित मस्जिद चौक पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों दलितों ने पुलिस कर्मियों को किया हमला,पुलिस ने जवाव में किया लाठीचार्ज,कई घायल ।

Ajit Sinha

पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास, साले को भी मारी चोट, आरोपित पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का गेट न. 22 की सड़क बनाने पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा प्रबधक कमेटी,ग्रीन फील्ड ने किया धन्यवाद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x