Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

पलवल: अपराध शाखा की टीम ने आज भारी तादाद में बम – पटाखे के साथ एक शख्स को किया अरेस्ट।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: कैंप थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व पर बम-पटाखे बेचते हुए एक शख्स को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस आरोपित शख्स से काफी तादाद में बम-पटाखे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपित के खिलाफ कानून के उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।  पुलिस की माने तो हरियाणा सरकार द्वारा 14 जिलों, जिनमें जिला पलवल भी शामिल है में पटाखों पर प्रतिबंध के आदेशों के तहत पलवल पुलिस ने कार्रवाई की हुई है, इस मामले में पहले से ही एडवाइजरी जारी हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार हरियाणा सरकार ने 14 जिला जिनमें जिला पलवल भी शामिल है मे पटाखों पर प्रतिबंध लगाया है,इन आदेशों की सख्ती से पालना कराने के लिए राजेश दुग्गल पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जिला में कड़े निर्देश जारी किए हुए हैं जिनके अनु पालना करते हुए सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव के नेतृत्व में उनकी टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गत 3 नवंबर 2021 को एएसआई चंदन सिंह नेतृत्व में टीम अलावलपुर चौक पर गश्त के दौरान मौजूद थी। उसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सब्जी मंडी में हरि तम्बाकू की दूकान के सामने एक शख्स  तख्त पर रख फट से फटने वाले पटाखे बेच रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और उस शख्स को काबू कर लिया गया। जो कि दूकान के बाहर तख्त पर रखकर अनेक प्रकार के पटाखे बेच रहा है। मौके से भारी मात्रा में अलग-अलग प्रकार के पटाखे बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अखिल,  निवासी गुप्ता गंज मार्किट, पलवल बताया।  

Related posts

फरीदाबाद: गांव अनंगपुर में 2800 स्क्वायर फुट भूमि पर बने अवैध टीन शेड को फॉरेस्ट विभाग की 3 बुलडोजरों ने तोडा।

Ajit Sinha

जेन-एच युवा उद्यमी चौपाल’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं के सवालों के दिए बेबाक जवाब।

Ajit Sinha

हरियाणा: इंटेग्रेटिड रेटिंग में हरियाणा की बिजली वितरण कंपनियां रहीं नंबर दो पर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x