Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: लड़की से पहले दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, अब शादी किसी और से, पहुंचा जेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: महिला थाना सेंट्रल की टीम ने आज शादी का झांसा देकर लड़की  के साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपित को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम मयंक है जो  दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है। इस आरोपित के खिलाफ बीते 8 सितंबर को महिला थाना सेंट्रल में बलात्कार, मारपीट व जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया था। 

पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2018 में जब वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी तो वह ऑफिस की तरफ से टूर के लिए उत्तराखंड गए थे जहां पर उसकी दोस्ती आरोपित  मयंक के साथ हुई थी। धीरे-धीरे आरोपित ने पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध स्थापित करने लगा। पीड़िता जब उसे शादी के लिए कहती तो वह आनाकानी करने लगता। इस प्रकार आरोपित ने पिछले 3 साल में शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। 3 महीने पहले आरोपित  ने पीड़िता को बताए बिना किसी अन्य लड़की के साथ शादी कर ली। पीड़िता ने जब आरोपित  से संपर्क करना चाहा तो उसने पीड़िता का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया और पीड़िता से सारे संपर्क तोड़ लिए। बाद में जब पीड़िता को अपने दोस्तों के माध्यम से पता चला कि आरोपित  ने किसी और से शादी कर लिया ली है तो पीड़िता को गहरा सदमा लगा क्योंकि आरोपित  ने शादी का वादा तो उसके साथ किया था परंतु शादी किसी और से कर ली जिसके पश्चात पीड़िता ने इसकी शिकायत महिला थाना सेंट्रल में की जिसके आधार पर आरोपित के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश शुरू की गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया। महिला थाना प्रबंधक इंस्पेक्टर गीता ने आरोपित की जल्द से जल्द धरपकड़ के लिए टीम गठित करके कई जगह रेड की परंतु आरोपित  जगह बदल बदल कर बचता रहा। अंततः कड़ी मशक्कत करने के पश्चात गुप्त सूत्रों व तकनीकी के माध्यम से कल आरोपित  को दिल्ली से अरेस्ट  कर लिया गया। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपित  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

Related posts

कैब चालक से वसूली मामला: डीसीपी को हटाया, सब इंस्पेक्टर बरखास्त, गिरफ्तार ,एसएचओ सहित कई पुलिस हुए सस्पेंड।

Ajit Sinha

दो अगस्त को महाशिवरात्रि पर अनेक स्थानों पर भक्तों के संग करेंगे भगवान भोलेनाथ का अभिषेक

Ajit Sinha

एक साल से लगातार नंबर वन है,112 पर रिस्पांस टाइम में नोएडा पुलिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x