Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्थानीय नेता की स्कॉर्पियो गाडी सीज, हूटर बज रही थी, गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगी,कागजात नहीं दिखा पाए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली सेक्टर- 63 क्षेत्र में छिजारसी के नजदीक एफएनजी रोड पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के तहत वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था।  इस समय नेशनल हाईवे- 9 की तरफ से काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी जा रही थी,जिसका हूटर बज रहा था और गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। बताया जा रहा है की गाड़ी एक राजनीतिक दल के स्थानीय नेता की थी।जब ट्रैफिक पुलिस गाड़ी को रोककर जांच करनी चाही तो उसमें सवार लोगों की ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कहा सुनी और बहस हो गई। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को लेकर सेक्टर- 63 कोतवाली पहुंची, जहां गाड़ी का काला शीशा और हूटर को हटाया गया। जब ट्रैफिक पुलिस की ओर से गाड़ी के कागजात दिखाने की बात कही गई तो चालक द्वारा कागजात दिखाने से असमर्थता जताई जिस पर पुलिस ने स्कॉर्पियो को एमवीएक्ट धारा 207 के तहत सीज कर लिया, एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई।

Related posts

लगभग एक करोड़ रुपए के चलती बीएमडब्ल्यू कार में लगी भीषण आग-जल कर हुआ खाक।

Ajit Sinha

स्कोडा स्क्रैप गाड़ियां के वेयर हाउस में लगी आग, 35 गाड़ियां आग में जलकर हुई राख-देखें लाइव वीडियो।

Ajit Sinha

जेवर एयरपोर्ट को बनाने की तैयारियां तेज़, मेरठ मंडल के कमिश्नर दौरा कर स्थल निरीक्षण किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x