Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के चौपाल पर हुआ फैशन शो का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बीती शाम छोटी चौपाल के मंच पर एक खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। इस फैशन शो की थीम ‘खादी, कल आज और कल’ रखी गई। शो में मॉडल्स ने खादी के खूबसूरत वस्त्र पहन कर रैंप वॉक करते हुए दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस खादी फैशन शो की शुरुआत महात्मा गांधी को समर्पित दांडी मार्च से की गई।

इसके बाद खादी सिल्क, सूती साड़ी, धोती औऱ डिजाएनर कुर्ता, वेस्टर्न ड्रेसेस में केपरी-टॉप, पेरलर-टॉप, खादी शर्ट्स, टॉप औऱ सबसे खास खादी की डेनिम पेंट्स रही। शो का सबसे मुख्य आकर्षण रही हरियाणवी ड्रेसेस। अंतिम ‘राउंड शादी विद खादी’ पेश किया गया। जिसमें दूल्हा- दुल्हन के साथ सभी लोग पूरी स्टेज पर चमक बिखेर रहे थे। अंबाला की वरिष्ठ खादी प्रचारक राज शर्मा ने इस शो का आयोजन करवाया और इसके कोरियोग्राफर थे कपिल। इस अवसर पर उमेश शर्मा, सांस्कृतिक एवं कला विभाग से दीपिका,रेनु हुड्डा, सुमन डांगी, तान्या जीएस चौहान मौजूद रहीं।

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम के दो हाउस टेक्स इंस्पेक्टरों को विजिलेंस ने दो -दो हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, विजिलेंस डीएसपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर की फटकार के बाद अधिकारियों ने मांगी मोहलत

Ajit Sinha

सीपी विकास अरोड़ा ने आज ब्लांइड मर्डर को सुलझाने में क्राइम ब्रांच की मदद करने पर गोल्डी बरेजा को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x