
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने आज सेक्टर -7 के पार्क में एक महिला से रेप करने के बाद बेहरमी से हत्या करने व इस ब्लाइंड मर्डर में आरोपित पकड़वाने में क्राइम ब्रांच की टीम को मदद करने वाले समाजसेवी गोल्डी बरेजा सहित अन्य कई लोगों को प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र भेंट कर सेक्टर- 21 सी अपने कार्यालय में सम्मानित किया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गत 8 नवम्बर की शाम को करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर- 7 के गुरुद्वारे के पीछे पार्क के पास एक महिला की लाश पडी हुई है। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर डीसीपी.बल्लभगढ़, डीसीपी क्राइम, एसीपी क्राइम, क्राइम ब्रांच की टीमें, एफएसएल की टीम व थाना प्रबंधक सेक्टर- 7 घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और पब्लिक मैन विशाल की शिकायत पर थाना सेक्टर- 8 में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के आदेश पर केस की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के मार्गदर्शन मे क्राइम ब्रांच की 4 टीम सीआईए (सेक्टर- 85 व 30 तथा सेंट्रल व एनआईटी.) की टीमो द्वारा आरोपित की धर-पकड के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच को आगे बढ़ाया गया। घटनास्थल के आस-पास के कई किलोमीटर तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए । आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। मुखबिर को सक्रिय किया गया।

उनका कहना हैं कि इस मामले के आरोपित मनोज को क्राइम ब्रांच सेंट्रल और 85 की टीम ने 20/21 नवंबर की रात नेपाल बॉर्डर से अरेस्ट किया था। आरोपित मनोज नेपाल का रहने वाला है जो फिलहाल फरीदाबाद की सेक्टर- 11 राजीव नगर झुग्गी में रह रहा था। आरोपित फरीदाबाद में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। बतादे कि गत 7 नवंबर की रात आरोपित ने एक महिला के साथ बलात्कार करके उसकी हत्या कर दी थी और उसके शव को सेक्टर- 7 पार्क में फेंक दिया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस की टीमें लगातार आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूत्रों, तकनीकी सहायता तथा आसपास के लोगों के साथ की गई पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ में क्राइम ब्रांच बीपीटीपी और ऊंचा गांव की टीम ने लगातार पूछताछ में सेक्टर-7 के समाज सेवी गोल्डी बरेजा से सीसीटीवी फुटेज के संबंध में पूछताछ की। जिसमें गोल्डी बरेजा ने पुलिस का सहयोग करते हुए काफी लोगों को वीडियो दिखाया और आरोपित का पता लगाने में पुलिस की मदद की। जिससे आरोपित की भाभी और भाई का पता चला। जिन से पता चला कि आरोपित नेपाल चला गया है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपित को सनौली बॉर्डर नेपाल से अरेस्ट कर लिया था। पुलिस आयुक्त ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में मदद करने के लिए प्रथम श्रेणी का प्रशंसा पत्र दिया गया है। केस को सुलझाने में वेद नंबरदार, आरडब्ल्यूए प्रधान सेक्टर-4,एम एस अरोड़ा, कुशल अरोड़ा, करमजीत, राजेश शर्मा प्रधान सेक्टर-7 ने भी मदद की है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

