Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: किसान मेलों से कृषि की ओर आकर्षित होंगे युवा : राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव से विधायक राजेश नागर ने कहा कि इस प्रकार के किसान मेलों का आयोजन कर हमारी सरकार किसान भाइयों को नई तकनीक और सरकारी मदद के बारे में जानकारी देना चाहती है। वहीं इससे युवाओं को भी कृषि की ओर आकर्षित करना चाहती है। वह शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी में किसान मेले का रिबन काटकर शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि किसान मेला का उद्देश्य एक ही छत के नीचे किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना है।

उन्होंने बताया कि इस मेले का आयोजन श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत किया गया है। जिसके जरिए लोगों को जैविक खेती द्वारा स्वास्थ्यकर फसल उत्पाद प्राप्त करने और अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। नागर ने बताया कि यदि हम जैविक खेती की ओर कदम आगे बढ़ाएंगे तो पूरे हिंदुस्तान का स्वास्थ्य सुधरेगा।उन्होंने बताया कि अभी तक हम देखते आए हैं कि विदेशों में ड्रोन द्वारा खेती के कई काम किए जाते हैं, उसी तकनीक का इस मेले में भी किसानों के समक्ष प्रदर्शन किया गया है। हमें उम्मीद है कि हमारे किसान भी ड्रोन द्वारा बीज रोपण आदि कृषि कार्य करने का काम करेंगे। इसी प्रकार हमारे युवा भी आधुनिक तकनीक के जरिए कृषि को अपनाएंगे तो उसका भारत की समृद्धि पर सकारात्मक असर पड़ेगा।  विधायक राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है।

जो किसानों के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस बार का बजट किसानों के हित में रखा है। हमारी सरकार किसानों की जानकारी व उत्थान के लिए लगातार इस तरह के मेले लगाती है।इस मेले में 30 स्टाल्स के माध्यम से उन्नत कृषि यंत्रों व उन्नत किस्म के बीजों की जानकारी प्रदान की गई। मेले में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे और उन्होंने विभिन्न स्टालों पर कृषि से संबंधित उपकरणों व खाद बीज की जानकारी हासिल की। इस किसान मेले का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से किया गया। गौरतलब है कि तिगांव में यह दूसरा किसान मेला लगाया गया है।  

Related posts

पलवल के सी बर्ड कंपनी जोकि टाटा की हैं, में भयंकर आग लग गई, लगी आग में करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक, देखिए वीडियो।    

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा पार्षदों का सम्मान खतरे में : सदन की बैठक,भाजपा पार्षदों की सूरजकुंड हस्त शिल्प मेले में की गई अनदेखी, देखिए -सुनिए इस वीडियो में ।

Ajit Sinha

DHBVN ने डिजिटल माध्यम से ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है-पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x