Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड पुलिस ने धोखे से आर्म लाइसेंस लेने वाले एक अपराधी को किया गिरफ्तार, उस पर दादरी थाने में हत्या सहित 19 मुकदमें दर्ज हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद ; सूरजकुंड थाना पुलिस ने आज एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया हैं जोकि रहने वाला तो यूपी का पर उसने धोखे से फरीदाबाद के मबई गांव का निवासी बताकर आर्म लाइसेंस प्राप्त कर ली। इस शख्स के विषय में पुलिस द्वारा जांच की गई तो मालूम हुआ की यूपी की थाना दादरी में इस शख्स के खिलाफ हत्या,हत्या की कोशिश,लूट व कई संगीन मामलें सहित कुल 19 मुकदमें दर्ज हैं।
डीसीपी हेड कवाटर विक्रम कपूर ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमे में कहा कि सतबीर पुत्र टेक राम निवासी गांव मबई ,फरीदाबाद के पते पर धोखे से एक आर्म लाइसेंस वर्ष -2016 में ले ली थी। इसके लिए उसने हरियाणा के रिहायशी प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड,आधार कार्ड,राशन कार्ड,ड्राईविंग लाइसेंस बनवा रखी हैं और जिसका इस्तेमाल आर्म लाइसेंस के लिया गया हैं और उसमें अपना जन्म स्थान भी गांव मबई दर्शाया हुआ हैं। उनका कहना हैं कि एक शिकायत पर उपरोक्त शख्स की जांच की गई तो उसमें पता चला कि लाइसेंस धारी सतबीर गांव मबई का नहीं ,बल्कि गांव डबरा,थाना दादरी,जिला गौतम बुद्धनगर उत्तरप्रदेश निवासी हैं और उसका जन्म भी वहीँ पर हुआ हैं। उनका कहना हैं कि इस प्रकरण की और बारिकी से जांच की तो चौकानें बातें सामने आई, वह बातें यह हैं कि उत्तरप्रदेश, गौतमबुद्धनगर के दादरी थाना में उस शख्स सतबीर के खिलाफ 19 मुकदमें दर्ज हैं जिसमें हत्या ,हत्या की कोशिश करने,लूट के अलावा कई संगीन मामलें हैं। सूरजकुंड थाना पुलिस ने आरोपी शख्स सतबीर के खिलाफ धोखधड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ,आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया और आज उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया ताकि उससे सख्ती से पूछताछ किया जा सकें।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने कुख्यात बदमाश सतपाल मुंझेड़ी के भाई जोगिंद्र एडवोकेट को किया गिरफ्तार,जेल भेजा।

Ajit Sinha

निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने एसडीओ करण दलाल को किया सस्पेंड, कनिष्ठ अभियंता, सफाई  इंस्पेक्टर को दिखाया बाहर रास्ता 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शांति देवी की रस्म पगड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल, विधायक नरेंद्र गुप्ता सहित हजारों लोग हुए शामिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x