Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नए कानूनों पर सेंट्रल जोन के 132 अनुसंधान अधिकारियों की ली गई परीक्षा, परिणाम के अनुसार ही दिया जाएगा कार्य।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बीते 1 जुलाई 2024 से 3 नए कानून लागू हो चुके हैं, जिनके संबंध में पुलिस कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है, इसी क्रम में अनुसंधान अधिकारियों की दक्षता को जांचने के लिए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा के दिशा- निर्देश पर सेंट्रल जोन के प्रबंधक थाना, प्रभारी चौकी, अनुसंधान अधिकारी तथा तीनों महिला थाना के प्रबंधक अफसर व अनुसंधान अधिकारियों की नए कानून पर आज लघु सचिवालय सेक्टर- 12 में परीक्षा ली गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त ओल्ड विनोद कुमार के सुपरविजन में 9 जनवरी को परीक्षा का आयोजन कराया गया।  इस दौरान 12 प्रबंधक अफसर सहित कुल 132 पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षा दी, परीक्षा में भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर प्रश्न दिए गए।

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल उषा ने कहा कि समय-समय पर अनुसंधान अधिकारियों की उपरोक्त विषयों पर परीक्षा लेकर उनकी दक्षता में वृद्धि की जाएगी, अनुसंधान के दौरान उपरोक्त कानून के अनुसार बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। 

Related posts

पडोसी ने किया जमकर पथराव, पथराव में हुआ काफी नुकशान,घटना ओल्ड फरीदाबाद के ठकुर बाड़ा मोहल्ले का हैं

Ajit Sinha

डेरी मालकिन को हथियार के बल पर बंधक बना कर रंजिशन डकैती की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपितों किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

मासूम बच्चों की आड में, महिलाओं के गर्दन पर वार, भीड़भाड़ जगहों में सोने की चेन लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश, 3 महिलाएं अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x