Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:कार में आई मामूली स्क्रेच से गुस्साए कार चालक ने ऑटो चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने आज मामूली टक्कर लगने व कार पर आए स्क्रैच को देख,से गुस्साए एक कार मालिक ने ऑटो चालक बृज किशोर को लात -घूसों इतना मारा की उसकी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, के मामले में मुख्य आरोपित को अरेस्ट कर लिया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम विवेक हैं , और ये शिव दुर्गा विहार, सूरजकुंड , फरीदाबाद का रहने वाला हैं। इस मामले में एक केस संबंधित थाना में दर्ज किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता  ने जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट  किए गए आरोपित का नाम विवेक है जो शिव दुर्गा विहार का ही रहने वाला है। आरोपित की उम्र 27 वर्ष है और वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। सूरजकुंड थाने में हत्या की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित ने 45 वर्षीय ऑटो चालक ब्रजकिशोर को पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। थाने में मुकदमा दर्ज करके आरोपित  की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने इस  मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित  को अरेस्ट  कर लिया। 

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गुरुवार की रात आरोपित अपने परिवार के साथ गाड़ी में जा रहा था और रास्ते में आरोपित की गाड़ी ब्रजकिशोर के ऑटो से टकराई जिससे गाड़ी पर थोड़े सक्रेच पड़ गए। आरोपित गाड़ी से उतरकर आया और जैसे ही उसने गाड़ी पर लगे सक्रेच को देखा तो उसे गुस्सा आ गया और उसने ब्रजकिशोर को पीटना शुरू कर दिया। उसने ब्रजकिशोर के थप्पड़ व घूंसे मारे। लात घूंसे लगने की वजह से ब्रजकिशोर बेसुध हो गया जिसके पश्चात आरोपित वहां से फरार हो गया। इसके पश्चात पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित को अरेस्ट कर लिया है और उसे अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपित के कब्जे से वारदात में उपयोग गाड़ी बरामद की जाएगी।

Related posts

हरियाणा के सभी 22 जिलों और 38 उपमंडलों में सफलतापूर्वक लोक अदालत आयोजित।

Ajit Sinha

गौ तस्करों और पुलिस और के बीच मुठभेड़ में दो घायल, चार फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद साइबर पुलिस ने इस हफ्ते 7 केस सुलझाते हुए 18 आरोपितों को अरेस्ट कर 32,88 ,600/- रुपए किए बरामद- जसलीन कौर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x