Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लिफ्ट में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग का प्रयास, वीडियो वायरल, सोसाइटी में भारी रोष।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि, महिला की बहादुरी और शोर मचाने के कारण बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो वायरल पर वायरल हो रहा, बिसरख थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान आरोपी को पकड़ने प्रयास कर रही है, लेकिन इस वारदात को लेकर सोसाइटी में भारी रोष है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि  एक बुजुर्ग महिला अपने टॉवर की लिफ्ट से नीचे जा रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात युवक, जो हेलमेट पहने हुए था, लिफ्ट में दाखिल हुआ। लिफ्ट के अंदर अकेलेपन का फायदा उठाकर युवक ने महिला के गले से चेन झपटने की कोशिश की। महिला ने घबराने के बजाय शोर मचाया और मुकाबला किया, जिससे डरकर स्नेचर बिना चेन लिए ही लिफ्ट से बाहर भाग निकला।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सोसाइटी के निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। निवासियों ने मेंटेनेंस और सिक्योरिटी टीम को कट घरे में खड़ा किया है, हेलमेट पहनकर एंट्री कैसे? सोसाइटी के मुख्य द्वार पर तैनात गार्ड्स ने एक हेलमेट पहने हुए संदिग्ध व्यक्ति को अंदर और फिर लिफ्ट तक कैसे जाने दिया? निवासियों का आरोप है कि वे भारी मेंटेनेंस शुल्क देते हैं, फिर भी 5,000 से अधिक लोगों की आबादी वाली इस सोसाइटी में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं।सोसाइटी के लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनकी मांग है कि, सोसाइटी के हर गेट पर ‘Face Recognition’ और सख्त एंट्री सिस्टम लागू हो। सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाई जाए और उनकी जवाबदेही तय हो। पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द स्नेचर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करे। बिसरख थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: घर में जादू टोना नहीं,सांप का जोड़ा है,घर की जमीन के अंदर 100 करोड़ के खज़ाना दबा होने का लालच दे तांत्रिक ने ठगे लाखों,अरेस्ट।

Ajit Sinha

पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर शूटरों से अपने पति श्रवण की गोली मार कर हत्या करवाई थी, एक आरोपी गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छेड़छाड़ व मारपीट के केस में आरोपित अशोक गोयल के समर्थन में सैकड़ों लोग पहुंचे सीपी ऑफिस, पीड़िता भी पहुंची -देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x