Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मामूली विवाद के चलते 12 वीं पास लड़के ने गांव भनकपुर में11 वीं क्लास के छात्र की हत्या की थी -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मामूली विवाद के कारण गांव भनकपुर में 12 वीं पास लड़के अपने साथियों के संग मिल कर 11 वीं क्लास में पढ़ने वाले छत्र की हत्या की गई थी। सनसनीखेज इस हत्या की वारदात को गत 7 फ़रवरी को अंजाम दिया गया था। तब पुलिस इस हत्या कांड में शामिल सभी अन्य आरोपितों की तलश पुलिस कर रही थी। अब पुलिस की टीम बाकी के बचे आरोपितों को पकड़ने के लिए जगह -जगह छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। अरेस्ट मुख्य आरोपित का नाम सचिन हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताते  हुए कहा कि अरेस्ट किए गए आरोपित  का नाम सचिन पुत्र गोपाल है, 20 वर्षीय ये आरोपित प्याला गांव का रहने वाला  है। आरोपित ने अभी आर एल स्कूल से 12वीं कक्षा पास की है जबकि मृतक छात्र रावल इंटरनेशनल स्कूल 11वीं कक्षा में पढ़ता था। 7 फरवरी को आरोपित ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर विपिन की हत्या कर दी थी। पीड़ित पक्ष की एक शिकायत के आधार पर सेक्टर- 58 थाने में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए और आरोपितों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच की 9 टीमें लगाई गई थी जो डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के मार्गदर्शन मे लगातार आरोपितों की तलाश मे संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच ने विश्वसनीय सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपित  को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र से किसी बात पर आरोपित का विवाद हो गया जिसके पश्चात आरोपित को बहुत गुस्सा आया और उसने तैश में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र की हत्या कर दी। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपित  को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और उसके कब्जे से वारदात में उपयोग धारदार हथियार बरामद किए जाएंगे तथा मामले में शामिल इसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उनकी धरपकड़ की जाएगी।

Related posts

लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने सड़कों पर उतरे सीपी के. के. राव,एनएच -2 पर की सख्ती, सुनिए वीडियो में और क्या कहा।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेला–2026 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री अरविन्द शर्मा ने की समीक्षा बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : हरियाणा सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में विकास के लिए 51.22 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4097.46 करोड़ रुपये आवंटित किए, किसानों में खुशी की लहर है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x