Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज संत नगर में ₹5 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार में हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने आज संत नगर (वार्ड-31 एवं वार्ड-14) में लगभग ₹5 करोड़ की लागत से विभिन्न जनकल्याणकारी विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर चलते हुए हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि संत नगर में हो रहे विकास कार्य इस बात का सशक्त प्रमाण हैं कि सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है बल्कि धरातल पर ठोस और स्थायी परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

मंत्री गोयल ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन परियोजनाओं के अंतर्गत क्षेत्र में आरएम सी सड़कों का निर्माण, नई सीवर लाइन, पेयजल के लिए आधुनिक वाटर लाइन, आरसीसी ड्रेनेज सिस्टम, 50 नई सोलर लाइट्स तथा 5 नए ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से संत नगर में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं जैसे जलभराव, सीवरेज व्यवस्था की कमी, टूटी सड़कों और पेयजल की असुविधा का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।उन्होंने कहा कि पहले जहां क्षेत्रवासियों को खराब सड़कों, धूल, कीचड़ और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता था वहीं अब संत नगर एक आधुनिक, स्वच्छ और सुविधायुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। यह परिवर्तन केवल भौतिक सुविधाओं तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि लोगों के जीवन स्तर और सम्मान को भी नई ऊंचाई देगा।कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि उनका राजनीति में आने का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं बल्कि जनसेवा करना है। उन्होंने कहा “मेरे लिए राजनीति सत्ता का साधन नहीं बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। मैं कुर्सी के लिए नहीं बल्कि जनता के विश्वास के लिए काम करता हूँ।”उन्होंने आगे कहा कि उनका संकल्प “उत्कृष्ट फरीदाबाद” का निर्माण करना है जिसके अंतर्गत शहर के प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली और प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुँचाई जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से इन्हें पूरा कराया जाएगा।
गोयल ने क्षेत्रवासियों के स्नेह, समर्थन और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता द्वारा दिया गया यह विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा “आपका यह समर्थन मेरे लिए केवल वोट नहीं बल्कि एक मजबूत रिश्ता है जिसे निभाना मेरा कर्तव्य है।”उन्होंने यह भी कहा कि संत नगर आने वाले समय में फरीदाबाद की पहचान के रूप में उभरेगा और अन्य क्षेत्रों के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा कि किस प्रकार सामूहिक प्रयासों से विकास को गति दी जा सकती है। अपने संबोधन के अंत में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों की नींव रखी जा रही है वे केवल वर्तमान को बेहतर बनाने के लिए नहीं हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य का निर्माण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 अगस्त रविवार को होगी हरियाणा पुलिस में 24003 सिपाहियों की लिखित परीक्षा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक नीरज शर्मा की शिकायत पर नगर निगम के 10 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई के आदेश जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगम आयुक्त यशपाल यादव ने चाटर्ड एकाउन्टेन और रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x