Athrav – Online News Portal
खेल दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य हाइलाइट्स

राहुल गांधी बोले:-डॉ. अंबेडकर की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार सुबह नई दिल्ली में ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ नामक सामाजिक परिवर्तन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की सोच और हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करना ही भाजपा-आरएसएस का एकमात्र लक्ष्य है, क्योंकि वो नहीं चाहते हैं कि देश के सभी लोगों को एक समान माना जाए।इस मैराथन का आयोजन पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा ओबीसी विभाग के समन्वय से किया गया था, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के महान योगदान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान डॉ. अंबेडकर जी का मुख्य संदेश था। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि संविधान के बिना हमारे देश का मौजूदा स्वरूप संभव नहीं होता।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेता चाहे अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते हों, लेकिन उनका असली मकसद अंबेडकर जी की सोच और संविधान को खत्म करना ही है।कांग्रेस के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संविधान की रक्षा करने के साथ उसके संदेश को देश के कोने-कोने तक फैलाना व इसे और अधिक मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस द्वारा ‘रन फॉर अंबेडकर, रन फॉर कॉन्स्टिट्यूशन’ मैराथन का आयोजन किया गया है।इस दौरान अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता के राजू, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, तनुज पुनिया, कर्मवीर बौद्ध, राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, ममता भूपेश, राजकुमार वेरका समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Related posts

इलेक्ट्रिक वाहन: दिल्ली में 3 जगहों पर नए चार्जिंग व स्वैपिंग स्टेशन बनेंगे

Ajit Sinha

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपना पदभार संभाला, उन्होंने क्या कहा सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

कर्मचारी विरोधी स्कीम है UPS और NPS, कांग्रेस सरकार बनने पर लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम (OPS)– दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x