Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद आतंकी हमले में शहीद हुए संदीप कालीरमण के परिवार को अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने 5 लाख सहायता राशि प्रदान की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बल्लबगढ़:  पिछले दिनो आतंकी हमले में शहीद हुए फरीदाबाद के अटाली गांव निवासी संदीप कालीरमण के परिवार को अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने आज सहायता राशि प्रदान की। सभा के पदाधिकारी एडवोकेट दिनेश गुप्ता ने बताया सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता अपने शेक्षणिक संस्था के पदाधिकारियों के साथ आज अटाली गांव पहुंच शहीद परिवार को सांत्वना दी।



श्री गुप्ता ने शहीद के पिता नैनपाल को इस मौके पर ₹500000 की राशि का चेक बतौर सहायता प्रदान की और शहीद परिवार से यह वायदा किया कि भविष्य में यदि उनकी जरूरत शहीद परिवार को पड़ेगी तो वे पीछे नहीं रहेंगे। श्री गुप्ता ने शहीद के बच्चों को स्कूली शिक्षा, किताबे और ड्रेस भी अपने शैक्षणिक संस्थानों में फ्री देने का वायदा किया। शहीद के पिता नैनपाल और गांव के मौजूद मास्टर धर्मवीर ने अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के तमाम पदाधिकारियों का इस सहायता के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ केके गुप्ता, एडवोकेट दिनेश गुप्ता, मुकुट गुप्ता, विजय सिंगला, वासुदेव गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रवीण कपूर, सुमन मित्तल आदि प्रमुख रुप से मोजूूूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: दक्षिण कोरिया की कंपनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को पूरा करने के लिए उठाया एक कदम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन के पास हटेगा रजिस्ट्री से प्रतिबंध: डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फाउंडेशन ऑफ़ मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग पीएचडी करते समय खास बातों को ध्यान रखना चाहिए इसमें सबसे महत्वपूर्ण है, डॉ ज्योति राणा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x