Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज बिना पुलिस फाॅर्स के अवैध रूप से बने तीन दुकानों को बुल्डोजर से तोडा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : मेट्रो सिनेमा रोड के समीप  अवैध रूप से एक साथ बने तीन दुकानों को एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज एक बुल्डोजर की सहयता से ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर की मौजूदगी में की गई। नगर निगम को आज ही इन अवैध निर्माणों की शिकायते मिली थी और आज ही तीनों दुकानों को तोड़ दी गई हैं। ऐसी कार्रवाई काफी दिनों के बाद नगर निगम ने की हैं।

एसडीओ पदम् भूषण की माने तो आज मेट्रो रोड पर एक प्लाट में अवैध रूप से बने तीन दुकानों की बनाए जाने की शिकायत नगर निगम में की गई थी, इसके बाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता दीपक किंगर की अध्यक्षता में अवैध रूप से बने तीनों दुकानों को एक बुल्डोजर की सहायता से तोड़ दिया । इस कार्रवाई की देखरेख कनिष्ठ अभियंता सुमेर सिंह कर रहे थे। बताते हैं कि काफी समय के बाद नगर निगम ने बिना पुलिस फाॅर्स की तोड़फोड़ की कार्रवाई की हैं, पिछले दिनों नगर निगम में इतना ज्यादा भ्र्ष्टाचार फैले हुए थे कि एक छोटी सी दिवार को भी तोड़ने के लिए पुलिस फाॅर्स प्रशासन से मांगते थे।



Related posts

फरीदाबाद के गांव अनंगपुर निवासी लखन की हत्या,हत्या का बदला लेने की नियत से की गई थी, इनामी बदमाश अरेस्ट।

Ajit Sinha

देवर-भाभी के बीच अवैध संबंध के विरोध, ने मिलकर देवरानी की जहर खिला कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में जेठानी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सेक्टर- 85 के प्रणायाम सोसायटी सहित अन्य एरिया में कल शाम से एफएमडीए द्वारा जलापूर्ति शुरू की गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x