Athrav – Online News Portal
मनोरंजन

सोनम कपूर आहूजा ने किया खुलासा, इंडस्ट्री में उनकी दोस्त भी हुई सेक्सुअल हैरेसमेंट का शिकार

सोनम कपूर आहूजा ने खुलासा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में इस प्रकार की चीजों का सामना कई लोगों को करना पड़ता है लेकिन हर कोई इसे लेकर आवाज नहीं उठाता, सोनम कपूर आहूजा अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी एक दोस्त के साथ हुई सेक्सुअल हैरेसमेंट को लेकर खुलासा किया है, उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में इस प्रकार की चीजों का सामना कई लोगों को करना पड़ता है लेकिन हर कोई इसे लेकर आवाज नहीं उठाता,



सोनम ने कहा कि उनकी दो बेहद खास दोस्तों को इसका सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने इसे लेकर किसी से कोई शिकायत नहीं की, उनकी एक और फ्रेंड के साथ भी ऐसा ही हुआ और इसके खिलाफ आवाज उठाने को लेकर उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि उन्हें हमेशा एक पीड़िता की नजर से देखा जाए, इसलिए वो इसके खिलाफ कोई कदम नहीं उठा पाईं,हालांकि सोनम ने अपनी इन दोस्तों से जुड़ी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की, बतादें कि ये पहला मौका नहीं है जब सोनम कपूर ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और महिलाओं से जुड़े अधिकारों के खिलाफ आवाज उठाई है, इन दिनों सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को प्रमोट करने में व्यस्त हैं,इस फिल्म में वो अपने पिता के साथ पहली बार नजर आएंगी,फिल्म का ट्रेलर पहले ही लोगों को काफी पसंद आ गया है,

Related posts

मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने लाल घाघरा पहन अपने संगीत सेरेमनी में किया भांगड़ा -देखें वायरल वीडियो में

Ajit Sinha

अपनी ही बायोपिक में पिता सुनील दत्त का रोल निभाना चाहते थे संजय दत्त, लेकिन इस वजह से नहीं उठा पाए ये कदम

Ajit Sinha

34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले के मुख्य चौपाल पर सुभाष घोष ने फ्यूजन संगीत से पर्यटकों का मन मोहा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x