Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सीएम उड़न दस्ते की टीम ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण- नदारत मिले कई कर्मचारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज बल्लभगढ़ नगर निगम ज़ोन के कार्यालय में आमजनों से मिली शिकायतों के आधार पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में कुल 77 कर्मचारियों में 62 कर्मचारी अपने सीटों पर मिले, 8 कर्मचारी पर छुट्टी पर हैं , और 7 कर्मचारी नदारत मिले, के कारण प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को सही करवाने कई -कई दिनों से आमजनों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज एक गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने आज सुबह के सवा नौ बजे फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ जॉन के कार्यालय पर दिनेश कुमार नायब तहसीलदार बल्लभगढ़ को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट साथ लेकर औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण पर बल्लभगढ़ जॉन कार्यालय की 6 शाखाओं में कुल 77 कर्मचारी तैनात होने पाए गए। जिनमें से 62 कर्म चारी समय पर उपस्थित आए। 8 कर्मचारी अवकाश पर तथा 7 कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। उनका कहना हैं कि इसी दौरान बल्लभगढ़ क्षेत्र के कुछ व्यक्तियों द्वारा शिकायत की गई कि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में बहुत खामियां हैं। जिन्हें ठीक कराने के लिए बार-बार नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में जोनल टैक्सेशन ऑफ़िसर नगर निगम बल्लभगढ़ जॉन से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि जिस कंपनी द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी. के सर्वे का काम किया गया था। उस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा प्रॉपर्टी आई.डी.बनाने में बहुत सारी अनियमितताएं की हुई हैं। जिसके कारण आम नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। लेकिन इसके लिए बल्लभगढ़ जॉन के विभिन्न स्थानों पर प्रॉपर्टी आई.डी. दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। उनका कहना हैं कि विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए एक क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। जिसके माध्यम से संपत्ति मालिक अपनी प्रॉपर्टी आईडी ठीक कर सकता है। आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए आज ही जगह जगह कैंप लगाए जा रहे है। इस बारे विवरण उच्च अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट भेज दी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -48 ने होटल मालिक के साथ मारपीट, होटल में तोड़फोड़ और फायरिंग कर भागने वाले 8 बदमाशों को धर दबोचा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश की आन, बान और शान तिरंगा को बनाएं अपनी पहचान – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आगामी 24 सितंबर को बैलगाड़ी पर होकर सवार अशोक तंवर करेंगे भाजपा पर हमला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x