Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज ग्राम बसेलवा में एक अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़ की कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गुरुवार को ग्राम बसेलवा, सेक्टर-88,गुरुद्वारा रोड, फतेह पुरिया कॉलोनी, ग्रेटर फरीदाबाद में लगभग 3 एकड़ भूमि पर विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। विकसित इस अवैध कॉलोनी में 2 मकान , 10 डीपीसी 20 चार दीवारी बने हुए थे जिसे उपरोक्त विभाग की टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से धवस्त कर दिया। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद  यजन चौधरी ने बताया कि अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साये में अंजाम दिया गया है। उनकी आमजनों से अपील है कि विकसित अवैध कॉलोनियों में प्लाटों को बिल्कुल न ख़रीदे, और खरीदने से पहले उनके कार्यालय सही -गलत की जानकारी अवश्य ले लें। वरना लूटेरे कालोनीनाईजर आपकी मेहनत की कमाई को धोखे से लूट लेंगें।        

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज मंगलवार को कोविड-19 के 1015 मामले पॉजिटिव आए- जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

फरीदाबाद वाईएमसीए कॉलेज में चाचा- भतीजे को पीटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गांव सरूरपुर पंचायत चुनाव में काउंटिंग के दौरान हंगामा करने वाले 200 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, 20 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x