Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ₹8.22 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फर्जी सीबीआई एवं पुलिस अधिकारी बनकर ₹8,22,500 की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी, फरीदाबाद की टीम ने 24 जून को एक आरोपित को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम राहुल अवस्थी निवासी मोहल्ला सराय, कोटपुतली, राजस्थान, हाल निवासी उत्तम नगर, दिल्ली है। जिसको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता अनुसार जवाहर कॉलोनी, एनआईटी, फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि दिनांक 29 अप्रैल 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर एक कथित TRAI अधिकारी की कॉल आई। जिसने बताया कि शिकायतकर्ता के नाम पर एक अवैध सिम कार्ड जारी है और इस संबंध में मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। इसके बाद एक व्हाट्सअप कॉल के माध्यम से संपर्क स्वयं को कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके पश्चात शिकायतकर्ता से स्वयं को सीबीआई अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने लगातार व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क बनाए रखा और कहा कि शिकायतकर्ता के नाम पर केनरा बैंक खाते से जुड़ा डेबिट कार्ड एक कथित आरोपी नरेश गोयल को बेचा गया है, जो करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है। ठगों ने शिकायतकर्ता को फर्जी दस्तावेज और फोटो भेजकर डर का माहौल में रखा और ठगों ने शिकायतकर्ता से उनके बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर यह कहकर विश्वास में लिया कि उनके खातों की “Fund Legalisation” RBI द्वारा की जाएगी। इसके लिए शिकायतकर्ता को अपने बैंक खाते की 95 प्रतिशत राशि एक निर्दिष्ट खाते में जमा कराने के लिए कहा गया। पुलिस कार्रवाई के भय और आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने 03 मई 2025 को कुल ₹8,22,500/- रुपये स्थानांतरित कर दिए । बाद में शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उनके साथ फर्जी सीबीआई एवं पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी की गई है। जिस शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपित राहुल अवस्थी टेलीग्राम के माध्यम से ठगों के संपर्क में था। उसने ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से अपना खाता ठगों को उपलब्ध करा रखा था। उसके खाते में ठगी की रकम में से ₹70,000 प्राप्त हुए थे। वह द्वितीय लेयर (Second Layer) का बैंक खाताधारक है। आरोपित मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की सप्लाई का कार्य करता है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित के इस खाता में गुड़गांव, कर्नाटक, हैदराबाद के अन्य चार मामलों में ठगी के ₹200000 से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ठगी की कुल राशि ₹8,22,500 को साइबर ठगों ने पहले 14 अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त किया। उसके बाद इस धनराशि को द्वितीय लेयर (Second Layer) में विभिन्न अन्य खातों में स्थानांतरित किया गया था।

Related posts

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल नवनिर्मित दीवार गिरने से दो मजदूर दबें ,एक की मौत, एक मजदूर गभीर।

Ajit Sinha

हथियार तस्कर अरेस्ट, इसके कब्जे से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 8 पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में स्थापित होंगे सैटेलाइट क्लब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x