Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :विश्व महिला दिवस आज महिलाओं ने एस्सार पेट्रोल पम्प सेक्टर -37 बाईपास रोड पर केक काट कर उत्साह पूर्वक मनाया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :विश्व महिला दिवस आज एस्सार पेट्रोल पम्प ,सेक्टर -37 बाईपास रोड पर हर्षो  उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आज सांय 4 :30  बजे महिलाओं ने पेट्रोल पम्प केक काटा और एक -दूसरे को उत्साह   पूर्वक केक खिला जश्न मनाया। इस  एस्सार पेट्रोल पम्प पर आज महिलाओं को पेट्रोल -डीजल पर एक रुपए प्रति लीटर के हिसाब से छूट दी गई जिस का लाभ आज हजारों महिलाओं ने उठाया।

श्रीमती संगीता अग्रवाल और रजनी गुप्ता ने बताया कि विश्व महिला दिवस जोकि महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही ख़ास हैं, यह एहसास हर साल 8 मार्च को होता हैं, इस बीच में तो बिल्कुल भूल जाती हैं, कि समाज, शहर ,प्रदेश व राष्ट में मुझ जैसी महिलाओं का भो बहुत बड़ा योगदान हैं आज एनर्जी फीलिंग स्टेशन पर विश्व महिला दिवस खासतौर पर केक काट कर मनाया गया जोकि हम सभी महिलाओं के लिए बहुत ही ख़ुशी की बात हैं। इस ख़ुशी के अवसर पर उनके साथ हीरा गुप्ता , मंजू , डिंपल , पूनम , प्रीती ,शालू ,दर्शना, निर्मला ,कामिनी आनंद  व  नीलू सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी , उधर, एस्सार पेट्रोल पम्प के मालिक दिनेश अग्रवाल का कहना हैं कि आज सांय करीब 4 बजे तक उनके पेट्रोल पम्प से 6000 लीटर पेट्रोल -डीजल की बिक्री हो चुकी हैं जिनमें से 4000 लीटर पेट्रोल -डीजल के ऊपर महिलाओं को एक रुपए प्रति लीटर के हिसाब से डिस्काउंट  दी गई हैं। इस खास मौके पर कंपनी  के दो अधिकारी डीएम अतुल कुमार व शेषनाथ राय मौजूद थे। 

Related posts

आरडब्लूए 18 ए ने नाले में गिरी हुई गाय को भारी मशक्कत के बाद जिंदा निकला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ से सेक्टर -25 के रास्ते गुरुग्राम की ओर जाने वाले रास्ते में तगड़ा जाम इस जाम में सड़कों वाहन व लोग घंटों से फसे हैं, एग्जाम,डियूटी झूठा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटाखों की बिक्री व भंडारण को लेकर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने जारी किए आवश्यक दिशा- निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x