Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महिला शक्ति अपरंपार हैं, महिला एवं पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं,एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है-कृष्ण पाल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महिला शक्ति अपरंपार है। महिला एवं पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं। एक सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है और एक सफल महिला के पीछे एक पुरुष का हाथ होता है।  केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय कन्वेंशन हॉल में आज महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में वर्ष 2014 में पानीपत से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी को आगे बढ़ाओ,बेटी को आगे बढाओ अभियान की शुरुआत करके महिलाओं के प्रति साकारात्मक सोच को क्रियान्वित करने काम किया था।सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महिला समूह बनाकर उन्हें स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।हम महिलाओं को माँ,बहन,पत्नी और बेटी के रुप में देखते हैं। महिलाएं करुणा का सागर होती हैं। महिला दिवस को विधायक सीमा त्रिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,मेयर सुमन बाला, राजबाला सरदाना,प्रवीण जोशी, रेनू भाटिया,प्रतिभा तिवारी, ममता राठौर, किरण चौधरी सहित कई गणमान्य महिलाओं ने सम्बोधित किया।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल ने आज ग्रीन फील्ड बीजेपी चुनावी कार्यालय के इंचार्ज वीरेंद्र भड़ाना का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: महिला मंगेतर गिरफ्तार, लड़ाई झगड़े में लगी चोटों से हुई थी युवक की मृत्यु, आईएमटी, गांव सोतई का है मामला

Ajit Sinha

फरीदाबाद के सभी डॉक्टर मिलकर मिक्सोपैथी का विरोध करेंगे,डॉक्टर प्रदर्शन करेंगें, 11 दिसंबर -2020 को ओपीडी बंद रहेंगें। 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!