Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क नंबर -126 के पास अवैध रूप से गेट लगाए जाने का मामला सीएम, डीसी,डीटीपी कार्यालय में पहुंचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में सड़क नंबर 126 के पास अवैध रूप से गेट लगाए जाने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय सहित डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर, एसडीएम बड़खल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी ,निदेशक टाउन एंड कॉन्ट्री प्लानिंग, हरियाणा सरकार, अर्बन इम्प्रूवमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी  में पहुंच गई  हैं। इस प्रकरण में डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी के सड़क नंबर 126 के पास अवैध रूप से गेट लगाने की शिकायत मिली हैं. पर कोई इंसान इस तरह से गेट  नहीं लगा सकता हैं। क्यूंकि कानूनी तौर पर अवैध हैं। इसके खिलाफ जो भी कार्रवाई बनेगी वह अवश्य  की जाएगी और उन्होनें अपनी कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं  और जल्द ही उस अवैध गेट को तोड़ दिया जाएगा ।

इससे  पहले भी इस तरह के गेट लगाए गए ग्रीन फिल्ड कालोनी में जिसे डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने  अपने बुल्डोजर की सहायता से तोड़ कर कुचल दिया था अब इस गेट की बारी हैं जिसे जल्द ही तोड़ दिया जाएगा। शिकायतकर्ता डा. निर्मल सिंह राणा का बताते  हैं कि वह ग्रीन फिल्ड कालोनी के फ्लेट नंबर -2762 ,ब्लॉक ए में अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनकी शिकायत यह हैं कि जब भी घर से उन लोगों का  बाहर आना जाना होता हैं तो वह लोग सड़क नंबर -126  का इस्तेमाल करते हैं पर उस सड़क पर पिछले दिनों वहीँ के कुछ लोगों ने अवैध रूप से लोहे की गेट लगा दी हैं जिसके कारण उन्हें और उनके आसपास के निवासियों को लम्बी दुरी तय करके आना जाना पड़ता हैं।

सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि जब उन्होनें अवैध रूप से गेट लगा कर बंद किए जाने पर एतराज उठाया तो उन लोगों ने उनकी बातें को नहीं माने,उल्टा उन्हें नोकझोंक व धमकी देने लगे। उनकी गलत हरकतों के कारण व गलत तरीके से गेट लगाने को लेकर उन्होंने उपरोक्त कार्यालय के सभी अधिकारीयों को शिकायत की हैं। उनकी मांग हैं कि लगाए गए अवैध गेट को तुरंत हटा दिया जाए और गेट लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए  जाए।  इस मामले में ग्रीन फिल्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज जगजीत सिंह का कहना हैं कि उनके पास इस मामले  में कोई शिकायत नहीं आई हैं। अगर उनके पास शिकायत आई होती तो वह कार्रवाई जरूर करते। जहां तक अवैध रूप से गेट लगाए जाने का मामला हैं वह कार्य पुलिस का नहीं हैं वह डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट का हैं। वह जाने अपनी कार्रवाई को कैसे करते हैं।

Related posts

भाई के अपहरण की झूठी शिकायत देकर पुलिस को गुमराह करने के मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद : आरपीएस इंटरट्रीटमेंट की तरफ से आयोजित पहला ऑडिशन शो में 375 लड़कियों ने लिया भाग,फाइनल शो 22 सितंबर को

Ajit Sinha

पलवल: सडक़ों, गलियों, सरकारी भवनों पर चुनाव से संबंधित प्रचार हेतू होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर लगाना मना : वैशाली सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x