Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी के रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे दुकानों को ध्वस्त,सील किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल दुकानों को बुल्डोजर की सहायता से धवस्त कर दिया। इस दौरान अवैध रूप से बन रहे चूहा फ्लेट पर पीला पंजा का कहर बरपाया गया। अधिकारी की माने तो रिहायशी मकानों में अवैध रूप से चल रहे एक रेस्टोरेंट को भी सील किया गया हैं और जल्द ही फिर से अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आज ग्रीन फील्ड कालोनी के प्लाट नंबर -2847 में अवैध रूप से स्टील पार्किंग में चूहा फ्लैट बनाई जा रहीं थी, जिसे उनके पिले पंजे ने ऐसा झटका दिया की वह धड़ाम से,उसके चरणों में गिर पड़ा। इसके अलावा प्लाट नंबर -119 , 116 , 482 ,493 मे रिहायशी मकानें हैं जिसमें अवैध रूप से अलग -अलग सामानों की 8 दुकानें चलाई जा रहीं थी, को जिसे सिर उठाए पिले पंजे ने बुरी तरह से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इसके बाद एक रेस्टोरेंट अवैध रूप रिहायशी मकान में चलाए जा रहे थे को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में मौजूद थे, तोड़ फोड़ की देखरेख उनके कनिष्ठ अभियंता सूरज कत्याल, प्रदीप राणा , बसंत कुमार व अजरुद्दीन कर रहे थे। जबकि पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज राजेश बागड़ी कर रहे थे।

Related posts

देश सेवा के लिए भाजपा सबसे बेहतर और बड़ा मंच: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम संचालक दिनेश को इन्वर्टर मैकेनिक गौरव पर कातिलाना हमला करने के जुर्म में किया अरेस्ट, जेल

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों को नि:शुल्क टेबलेट देने की योजना बनाई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x