Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: लाल पैथ लेब के मैनेजर और सैनी मेडिकल स्टोर के संचालक को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने कोविड के उपचार में उपयोग होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए दो युवको को पानीपत से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपितों  के कब्जे से तीन इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपितों  की पहचान बाबरपुर मंडी निवासी इमरान व मॉडल टाऊन पानीपत निवासी मनोज के रुप मे हुई। आरोपित  इमरान पानीपत लाल पैथ लैब मे एरिया मैनेजर के रूप मे तैनात था। वहीं मनोज रविन्द्रा अस्पताल मे दवाइयों का स्टोर चलाता है। आरोपित  एक इंजेक्शन को 20 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे। प्रारंभिक पुछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपित 12 इंजैक्सनों को विभिन्न स्थानो पर बेच चुके हैं।
       
पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक शख्स  रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने के लिए रामलाल चैंक पर खड़ा है। इस पर पानीपत ड्रग कन्ट्रोल ऑफिसर को साथ लेकर आरोपित की धरपकड़ के लिए तुरंत रेड कर शख्स  को काबू किया। बैग की तलाशी ली तो 3 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद हुए। शख्स  से इंजेक्शन के खरीद रिकॉर्ड, दवाओं की बिक्री लाइसेंस, लाइसेंस प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन वह मौके पर कोई भी लाइसेंस या रसीद इत्यादि नहीं दिखा सका। गहनता से पुछताछ करने पर आरोपित  इमरान ने बताया कि वह पानीपत लाल पैथ लैब मे एरिया मैनेजर के रूप मे तैनात है। उक्त इंजेक्शन को वह रविन्द्रा अस्पताल में सैनी मेडिकल स्टोर के संचालक मनोज से खरीद कर लाया है। पुलिस टीम ने इमरान को साथ ले उक्त स्टोर संचालक को काबू कर दोनों से पुछताछ की तो आरोपितों  ने बताया कि वह अभी तक 20 हजार रुपये के हिसाब से 12 इंजेक्शन को विभिन्न स्थानो पर बेच चुके हैं। ड्रग कन्ट्रोल ऑफिसर की शिकायत पर आरोपितों  के खिलाफ ड्रग व कास्मेटिक एक्ट व आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई । गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनो आरोपितों  को आज   न्यायालय के सम्मुख पेश कर 2 दिन के  पुलिस रिमांड पर  लिया गया।

Related posts

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा 190 बसों में से, 66 बसें गुरुग्राम, पलवल और फरीदाबाद जिलों में चलाई जाएंगी

Ajit Sinha

मरीजों की सुविधा के लिए कल्पना चावला मेडिकल कालेज

Ajit Sinha

सत्ता में आने से पहले जेजेपी ने कैथल जिले में दिलाया युवाओं को रोजगार

Ajit Sinha
4.5 2 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x